spot_img

Murder In Darbhanga | दरभंगा में जमीनी विवाद में रिस गया खून, बिछ गई लाश, जब पहुंची पुलिस दोनों पक्ष शांत

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा में murder हो गया है। जमीन का विवाद, बड़े फसाद में बदल गया। जहां, जमीनी विवाद में रिसते खून सामाजिक बंधन तोड़ दी और बिछ गई लाश। जब पहुंची पुलिस दोनों पक्ष हुए शांत। जहां, भूमि विवाद में महिला सिकंदर महतो की पत्नी 48 साल की अनिता देवी की पीट-पीट कर हत्या (Woman murdered in land dispute in Darbhanga) कर दी गई है।

- Advertisement -

Murder In Darbhanga | लाश पहुंची डीएमसीएच, मगर…

जांच में जुटी पुलिस, हर एंगल से तहकीकात में जुटी है। हायाघाट थानाध्य्क्ष सुनीता कुमारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। मगर, डीएमसीएच में पोस्टमार्टम ना हो सका। वजह बताएंगें आगे।

- Advertisement -

Murder In Darbhanga | एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा…हां हत्या हुई है

पहले यह जानिए क्या कहा सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने। सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया, मामले की जांच में जमीन विवाद में महिला की हत्या करने की बात सामने आई है। मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी होगी। अब पढ़िए पूरी खबर आखिर कैसे हुई अनिता की हत्या…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News सरकारी स्कूल निर्माण में 11 हजार वोल्ट तार ने ली मजदूर की जान! गर्भवती पत्नी, 2 साल की बेटी का क्या होगा?

Murder In Darbhanga | हायाघाट का नैयाम गांव सना खून से

वारदात जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के नैयाम गांव से जुड़ा है जहां जमीन विवाद में मर्डर हो गया। ऐसी मारपीट हुई। महिला अनिता देवी की हत्या हो गई। बताया जाता है, जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी पट्टीदार शिव कुमार महतो, रामबहादुर महतो एवं शांति देवी समेत पांच-छह लोग आए। महिला के साथ मारपीट करने लगे।

Murder In Darbhanga | हायाघाट पुलिस पहुंची, फिर छाई चुप्पी

इस दौरान अत्यधिक चोट से अनिता की मौत हो गई। घायल होने पर उसे स्थानीय पीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची हायाघाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के दिव्यांग बच्चों के लिए बड़ी खबर! दो विशेष स्कूलों में पटना से आई टीम, लिया सुविधाओं का जायजा | परखी व्यवस्था -बच्चों से सीधी बात

Murder In Darbhanga | नीतीश ने कहा, बांस-पाइप से हुआ हमला

अनिता के पुत्र नीतीश ने बताया कि उसके आंगन में पट्टीदार शिव कुमार महतो, रामबहादुर महतो एवं शांति देवी समेत पांच-छह लोग आए और मां के साथ मारपीट करते हुए जमीन का कागज मांगने लगे। देखते ही देखते सभी लोग बांस और पाइप से मां को मारने लगे। जब वह हमलावरों से मां को बचाने आया तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट करने लगे।

Murder In Darbhanga | जब बेहोश हो गईं अनिता तब हरकत में किया गया फोन

मारपीट के दौरान दो लोग उसकी मां का गला भी दबा रहे थे। सभी उसे जान से मार देने की बात कहने लगे। उसकी मां जब बेहोश हो गयी तो उसने पुलिस को फोन किया। पुलिस भी फौरन घटनास्थल पर पहुंचकर उसकी मां को इलाज के लिए पीएचसी ले आयी लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।

Murder In Darbhanga | बार-बार मिल रही थी जान से मारने की धमकी, क्या करता नीतीश, पिता भी दिल्ली में

घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात करते हुए मृतका के पुत्र से भी घटना की जानकारी ली। नीतीश के अनुसार उसके पिता रोजगार के लिए दिल्ली रहते हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का सख्त आदेश: नाबालिग अपहरण, गोलीबारी, आगजनी के दोषियों को नहीं मिलेगी बेल!

Murder In Darbhanga | बार-बार मांगते थे जमीन का कागज

वह गांव में ही रहकर नौवीं कक्षा में पढ़ाई करता है। दो-तीन दिनों से उसके पट्टीदार उसकी मां से झगड़ा कर रहे थे। उन्हें जान से मार देने की धमकी दे रहे थे। बार-बार वे जमीन का कागज मांगते थे।

Murder In Darbhanga | हायाघाट थानाध्य्क्ष सुनीता कुमारी एक्यशन में, मगर उल्लास ने क्या कहा

इधर, हायाघाट थानाध्य्क्ष सुनीता कुमारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। शव के साथ अस्पताल पहुंचे। मृतका के दामाद उल्लास कुमार ने बताया कि रात हो जाने के कारण पोस्टमार्टम हाउस का गेट बंद हो गया।

Murder In Darbhanga | मामले की तेज हुई तहकीकात, नहीं बचेंगे क्राइम करने वाले

इस संबंध में सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच में जमीन विवाद में महिला की हत्या करने की बात सामने आई है। मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion