spot_img

दरभंगा नेहरू स्टेडियम में 15 अगस्त की सुबह 09.05 बजे लहराएगा विश्व विजयी तिरंगा, होगा झंडोत्तोलन, आम लोगों के लिए रहेगा प्रतिबंध

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। 15 अगस्त 2022 (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण करने के लिए जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार की ओर से जिला संयुक्तादेश निर्गत करते हुए कहा कि मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय (पोलो मैदान) में 15 अगस्त के 09ः05 बजे पूर्वाह्न झंडोत्तोलन किया जाएगा।

- Advertisement -

उन्होंने जिला संयुक्तादेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में बीएमपी, जिला शस्त्र पुलिस, गृह रक्षा वाहिनी एवं फायर ब्रिगेड परेड में शामिल होंगे।

- Advertisement -

झंडोत्तोलन के पश्चात राष्ट्रीय गान का आयोजन एवं बीएमपी के एक प्लाटून, जिला शस्त्र पुलिस के तीन प्लाटून, गृह रक्षा वाहिनी के एक प्लाटून तथा फायर ब्रिगेड एक प्लाटून की ओर से राष्ट्रीय सलामी दी जाएगी तथा आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा की ओर से अभिभाषण किया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

परेड का समादेशन प्रा.अ.नि. (प्रशि) मो. मारूफ हुसैन, पुलिस केन्द्र, दरभंगा की ओर से किया जायेगा। द्वितीय परेड का समादेशन प्राअनि (प्रशि) विष्णुदेव पासवान, पुलिस केन्द्र, दरभंगा की ओर से किया जायेगा।

जानकारी के अनुसार, सरकार के संयुक्त सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय, बिहार द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर 15 अगस्त 2022 (स्वतंत्रता दिवस) के सफल आयोजन के लिए जारी आदेश के आलोक में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह, 2022 में आम जनता को आमंत्रित नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्वतंत्रता सेनानियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को मुख्य समारोह में आमंत्रित नहीं किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले महानुभाव को आमंत्रण ई-कार्ड के माध्यम से भेजा जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह परेड में भाग लेने वाले जवानों के बीच सामाजिक दूरी कायम रखने के संबंध में गृह विभाग, बिहार, पटना द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में जवानों की टुकड़ी एवं संख्या का निर्धारण किया गया है तथा बच्चों से संबंधित एन.सी.सी एवं स्काउट को पैरेड में शामिल नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

स्वतंत्रता दिवस समारोह में समारोह स्थल पर आगन्तुकों के वाहन, स्टेज, पोडियम आदि के लिए सैनिटाइजेशन एवं थर्मल स्क्रीनिंग की समुचित व्यवस्था की जा रही है। मुख्य समारोह के उपरांत 09ः45 बजे पूर्वाह्न आयुक्त कार्यालय दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा में झंडोत्तोलन किया जाएगा।

पूर्वाह्न 10ः00 बजे पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला प्रक्षेत्र, दरभंगा के कार्यालय में, 10ः15 बजे पूर्वाह्न समाहरणालय, दरभंगा में, 10ः25 बजे पूर्वाह्न वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दरभंगा में, 10ः35 बजे पूर्वाह्न उप विकास आयुक्त, कार्यालय, दरभंगा में, 10ः45 बजे पूर्वाह्न अनुमण्डल पदाधिकारी कार्यालय, सदर दरभंगा में, 11ः15 बजे पूर्वाह्न जिला परिषद, दरभंगा में एवं 11ः20 बजे पूर्वाह्न पुलिस लाइन, दरभंगा में झंडोत्तोलन किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision