back to top
7 जुलाई, 2024
spot_img

अकूत संपत्ति में नपे जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार, किए गए निलंबित

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

बक्सर में जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच में व्यवधान उत्पन्न करने में उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

कृषि विभाग के अवर सचिव विपिन कुमार सिंह ने निलंबन को लेकर जारी अपने पत्र में बताया है कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अधीक्षक ने एक दिसंबर 2022 को कृषि विभाग को पत्र लिख कर यह बताया था।

इसमें कहा गया था कि जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार के विरूद्ध 90 लाख 19 हजार 483 रुपये प्रत्यानुपातिक धनार्जन के आरोप हैं। इसमें 25 नवंबर 2022 को ही निगरानी थाना कांड संख्या-62/2022 दर्ज किया गया था।

ऐसे में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक ने 21 जून, 2023 को कृषि विभाग को पत्र लिखकर यह सूचित किया कि कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार से उनके चल एवं अचल सम्पति की जानकारी की मांग की गई।

हालांकि उनकी ओर से वांछित सूचना उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। यह प्रतीत हो रहा है कि मनोज कुमार की ओर से असहयोग कर अनुसंधान में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है।

कृषि विभाग ने अधिसूचना में कहा है कि जिला कृषि पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में उन्हें पटना स्थित कृषि निदेशालय में योगदान देना होगा। जहां उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। निलंबन के बाद अब उन पर विभागीय कार्यवाही की तलवार भी लटक रही है।

कांड दर्ज होने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक सह अनुसंधानकर्ता मामले की जांच में लगे थे और इसी क्रम में वह बक्सर भी पहुंचे थे। जहां उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी से कई अहम सवाल पूछे लेकिन उन्होंने उनके संतोषजनक उत्तर नहीं दिए।

जरूर पढ़ें

Online फॉर्म भरें, अब घर बैठे जुड़ें वोटर लिस्ट से…कोई मतदाता छूटे नहीं…BLO की मेहनत को सलाम – Darbhanga के 3 कर्मियों को मिला...

दरभंगा | भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के उप निर्वाचन आयुक्त श्री संजय कुमार की...

Darbhanga की सड़कों पर रात के अंधेरे में ‘ मौत ‘, तेज़ रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसा

दरभंगा जिला के जाले प्रखंड अंतर्गत अतरबेल-जाले मुख्य सड़क पर महदई चौक के पास...

सांप्रदायिक सौहार्द पर ‘ चोट ‘, Darbhanga — Sitamarhi के अखाड़ों में भिड़ंत, पत्थरबाजी में कई घायल!

दरभंगा जिले के जाले प्रखंड अंतर्गत राढ़ी पश्चिमी पंचायत के पकटोला गांव में मोहर्रम...

Darbhanga में दरोगा पर चाकू से हमला, हड़कंप, जांघ पर चाकू, बहता रहा खून– फिर भी…’ कर्तव्यनिष्ठ ‘ सर्वोपरि

दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खाजासराय मोहल्ले में मोहर्रम पर्व की रात...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें