back to top
7 जुलाई, 2024
spot_img

Bihar Election News| बिहार में फिर होंगे चुनाव, Lok Sabha Elections खत्म, Bihar में Elections On

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

Bihar Election News| बिहार में फिर होंगे चुनाव| जी जहां, बिहार में फिर से चुनाव होने जा रहे हैं। Lok Sabha Elections खत्म हो चुका है। लेकिन, Bihar में Elections On है। ऐसे में, बिहार के लोकसभा चुनाव के (Elections will be held again in Bihar) परिणामों के बाद फिर से बिहार में चुनाव होंगे।

Bihar Election News| अब सात सीटों पर उपचुनाव होने का एलान

जानकारी के अनुसार, अब सात सीटों पर उपचुनाव होने का एलान किया गया है। इनमें दो राज्यसभा, चार विधानसभा और एक विधान परिषद की सीट शामिल हैं। खाली सीटों को भरने की कार्रवाई जल्द ही शुरू होगी। लोकसभा चुनाव में दर्जनों विधायक ने अपनी किस्मत आजमाई। इसमें कुछ पास हुए तो कुछ फेल भी रहे।

Bihar Election News| रामगढ़ के राजद विधायक सुधाकर सिंह बक्सर से लोकसभा का चुनाव जीते

जानकारी के अनुसार,लोकसभा चुनाव में विभिन्न दलों ने अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा था। राजद ने सबसे अधिक विधायकों को चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया था, जबकि कांग्रेस, वाम दल और जदयू ने भी अपने उम्मीदवारों को चुनाव में शामिल किया। रामगढ़ के राजद विधायक सुधाकर सिंह बक्सर से लोकसभा का चुनाव जीते हैं।

Bihar Election News| जीतन राम मांझी इमामगंज (सुरक्षित) के विधायक हैं

अब रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना तय है। इसी तरह बेलागंज के राजद विधायक सुरेन्द्र प्रसाद यादव जहानाबाद से लोकसभा का चुनाव जीते हैं। इस कारण बेलागंज में उपचुनाव होना तय है। वहीं, हम के संरक्षक व पूर्व उपमुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इमामगंज (सुरक्षित) के विधायक हैं। मांझी गया (सुरक्षित) लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं। ऐसे में इमामगंज में उपचुनाव होना तय है।

Bihar Election News| राजद के दो विधायक लोकसभा के लिए चुने गए थे

राजद के दो विधायक लोकसभा के लिए चुने गए थे, इसलिए अब उन विधानसभा क्षेत्रों में भी उपचुनाव होना है जिन्हें वे छोड़ेंगे। जदयू के विधायक जीतन राम मांझी भी लोकसभा से चुने गए थे, इसलिए उनके विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव होगा।जदयू के विधायक और विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर भी लोकसभा से चुने गए हैं, जिससे उनके विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव होगा।

Bihar Election News| राज्यसभा के दो सांसदों की भी सीटें खाली हैं,ललित कुमार यादव दरभंगा में

राज्यसभा के दो सांसदों की भी सीटें खाली हैं, और उन्हें भरने के लिए भी उपचुनाव होंगे। उजियारपुर से पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता भाजपा के नित्यानंद राय से हार गए। ललित कुमार यादव दरभंगा में भाजपा के गोपाल जी ठाकुर और सुपौल में चंद्रहास चौपाल जदयू के दिलेश्वर कामैत से हार गए।

Bihar Election News| चुनाव लड़ी बीमा भारती को पूर्णिया में पप्पू यादव से हार का सामना करना पड़ा

जदयू की विधायक छोड़ राजद के टिकट पर चुनाव लड़ी बीमा भारती को पूर्णिया में पप्पू यादव से हार का सामना करना पड़ा। भागलपुर से चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस के अजीत शर्मा को जदयू के अजय मंडल ने हरा दिया। नालंदा से भाकपा माले विधायक संदीप सौरभ जदयू के कौशलेन्द्र कुमार से हार गए।

जरूर पढ़ें

Online फॉर्म भरें, अब घर बैठे जुड़ें वोटर लिस्ट से…कोई मतदाता छूटे नहीं…BLO की मेहनत को सलाम – Darbhanga के 3 कर्मियों को मिला...

दरभंगा | भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के उप निर्वाचन आयुक्त श्री संजय कुमार की...

Darbhanga की सड़कों पर रात के अंधेरे में ‘ मौत ‘, तेज़ रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसा

दरभंगा जिला के जाले प्रखंड अंतर्गत अतरबेल-जाले मुख्य सड़क पर महदई चौक के पास...

सांप्रदायिक सौहार्द पर ‘ चोट ‘, Darbhanga — Sitamarhi के अखाड़ों में भिड़ंत, पत्थरबाजी में कई घायल!

दरभंगा जिले के जाले प्रखंड अंतर्गत राढ़ी पश्चिमी पंचायत के पकटोला गांव में मोहर्रम...

Darbhanga में दरोगा पर चाकू से हमला, हड़कंप, जांघ पर चाकू, बहता रहा खून– फिर भी…’ कर्तव्यनिष्ठ ‘ सर्वोपरि

दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खाजासराय मोहल्ले में मोहर्रम पर्व की रात...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें