back to top
11 नवम्बर, 2024
spot_img

रे गर्मी… बिहार में बन रहे स्कूलों में गर्मी छुट्‌टी के आसार, पटना में फिर बदली स्कूलों की टाइमिंग

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
बिहार में लू से प्रचंड गर्मी का तांडव जारी है। इस बीच शेखपुरा में 8वीं तक के स्कूल बंद करने के बीच हालात यही संकेत दे रहे और हीटवेव की चेतावनी को देखते हुए शेखपुरा में 18 अप्रैल को कक्षा 1 से 8 तक के सभी निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किए गए थे। स्कूलों में 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी रही।

Advertisement
ऐसे में,पटना के स्कूलों में अब गर्मी के कारण छुट्टी होने जैसे हालात बन गए हैं। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब स्कूलों की छुट्टी नए समय पर होगी।

जानकारी के अनुसार, पटना में लू और गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एक बार फिर से स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। जिले के सभी स्कूलों में अब बुधवार से सुबह 10:45 बजे तक ही कक्षाएं संचालित की जाएंगी। बच्चों को गर्मी व लू के थपेड़े से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में प्राइमरी से सीनियर वर्ग के बच्चों की छुट्टी सुबह 10:45 बजे करने का निर्देश दिया है।

चार दिनों पूर्व भी जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी के लिए समय का निर्धारण किया था। लेकिन एक बार फिर स्कूलों की टाइमिंग बदल गई है। अब 10.45 के बाद से स्कूलों का संचालन नहीं होगा।

जिला प्रशासन का स्कूलों की छुट्टी को लेकर नया आदेश 19 अप्रैल से ही लागू हो गया है। ऐसे में छोटे बच्चों की पढ़ाई का वक्त अब दो घंटे ही रह गया है। क्योंकि छोटे बच्चों की कक्षाएं 8 बजे से पहले शुरू नहीं होती हैं।

हालांकि थोड़े बड़े बच्चों के स्कूलों की टाइमिंग पर ज्यादा असर नहीं पड़ने की संभावना है। क्योंकि इनकी कक्षाएं तो सुबह छह बजे के बाद से ही शुरू हो जाती हैं।

जरूर पढ़ें

Darbhanga — सैदनगर में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया बाइक चोर, लहेरियासराय पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार

दरभंगा | लहेरियासराय थाना पुलिस ने रविवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक...

Major Road Accident in Darbhanga — शोभन-एकमी बायपास पर वाहन ने बाइक सवार 30 वर्षीय मुकेश को रौंदा, DMCH में मौत

हनुमाननगर | शोभन–एकमी बायपास सड़क पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

Darbhanga में JDU ने लिया सख्त एक्शन, दल विरोधी गतिविधियों के आरोप में युवा जदयू के प्रदेश महासचिव गौरव कुमार राय निष्कासित

कुशेश्वरस्थान पूर्वी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बाद...

Darbhanga — राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार ने दिखाई हरी झंडी, Begusarai के लिए हुए रवाना

दरभंगा | राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दरभंगा प्रमंडल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें