spot_img

Madhubani News| Jhanjharpur News| राम चौक पर ट्रांसफार्मर की धधकी आग, अगल-बगल की 10 दुकानें राख

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News|Jhanjharpur News| राम चौक एकबारगी धधक उठा। ट्रांसफार्मर से उड़ी चिंगारी और लहकी आग ने देखते ही देखते अगल-बगल की 10 दुकानें राख कर दी। हादसा, झंझारपुर नगर परिषद के राम चौक का है जहां स्थित ट्रांसफार्मर में आग लगने से अगल-बगल की 10 दुकान जलकर नष्ट हो गईं।

- Advertisement -

Madhubani News|Jhanjharpur News| दो अग्निशमन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मगर, तब तलक

दो अग्निशमन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मगर, तब तलक लाखों की संपत्ति नष्ट हो चुकी थी। जो तस्वीर आप देशज टाइम्स पर देख रहे हैं वह, राम चौक स्थित ट्रांसफार्मर में लगी आग के बाद का नजारा है जहां जलकर नष्ट हुए 10 छोटे गुमटीनुमा दुकानें राख बन चुके हैं।

- Advertisement -

Madhubani News|Jhanjharpur News| लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट होने का अनुमान

जानकारी के अनुसार, झंझारपुर नगर परिषद के राम चौक स्थित एक ट्रांसफार्मर में रात के समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर के अगल-बगल 10 छोटे गुमटी नुमा दुकान जलकर नष्ट हो गए। लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट होने का अनुमान है। रात के समय आग लगी थी। यह संयोग अच्छा था कि जान की क्षति नहीं हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का 'अश्लील' वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani News|Jhanjharpur News| इन व्यापारियों की फूट गई किस्मत

जानकारी के अनुसार आग लगने से सुनील कुमार के चाय नाश्ता की दुकान, अरविंद कुमार के सब्जी की दुकान, गोविंद शाह के फल की दुकान, महेश राम के नाश्ता की दुकान, विकास राम की पान की दुकान, सुरेश पासवान के सब्जी की दुकान, विजय पासवान की अंडा दुकान, केशव कुमार के फल की दुकान, प्रमोद राम के छोटे रेडीमेड कपड़े की दुकान, राजेश राम के चाय की दुकान जलकर नष्ट हुई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का 'अश्लील' वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani News|Jhanjharpur News| एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया

एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया कि रात लगभग 1 बजे आग लगने की जानकारी मिली। तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दो अग्निशमन की गाड़ी पहुंची थी। थाना पुलिस भी तैनात रही। समय रहते आग फैलने से रोका जा सका अन्यथा आग का दायरा काफी बड़ा हो सकता था और लाखों की क्षति करोड़ों में जा सकती थी।

Madhubani News|Jhanjharpur News| बिजली विभाग जेई जनार्दन कुमार ने बताया

बिजली विभाग जेई जनार्दन कुमार ने बताया कि 315 केबी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, जो जलकर नष्ट हुआ है। दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। तत्काल 85 उपभोक्ताओं को तीन अलग-अलग ट्रांसफार्मर से लाइन सप्लाई कर विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई है। बिजली विभाग को काफी क्षति हुई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का 'अश्लील' वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani News|Jhanjharpur News| पटना हाई कोर्ट कैंपस में ट्रांसफार्मर में आग के कारण हुई मौत के बाद बिजली विभाग का निर्देश था

उन्होंने बताया कि पटना हाई कोर्ट कैंपस में ट्रांसफार्मर में आग के कारण हुई मौत के बाद बिजली विभाग का निर्देश था कि कही भी ट्रांसफार्मर के अगल-बगल दुकान नही लगाया जाना है। बिजली विभाग के निर्देश के बाद भी लोग अवैध रूप से ट्रांसफार्मर के अगल-बगल दुकान चलाते हैं। जिसके कारण घटना होती है।

Madhubani News|Jhanjharpur News| सीओ प्रशांत कुमार झा ने बताया

जेई ने कहा कि 315 केवी का लगाया गया ट्रांसफार्मर काफी सुरक्षित था। उसी के ठीक नीचे चाय की दुकान थी। रात के समय आग लगने की बात बताई जा रही है। सीओ प्रशांत कुमार झा ने बताया कि कर्मचारी रिपोर्ट के बाद वास्तविक क्षति का पता लगेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion