spot_img

रास्ते को लेकर बड़े भाई की दरिंदगी, छोटे भाई की रॉड से पीट-पीटकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

या जिला के फतेहपुर थाना क्षेत्र के पुरनी रकसी गांव में मंगलवार की सुबह रास्ते को लेकर दो सहोदर भाइयों के बीच हिंसक झड़प हो गई। बड़े भाई प्यारे चौहान ने अपने छोटे भाई 45 वर्षीय गणेश चौहान को लोहे की रड से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी गणेश चौहान की अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण मौत हो गई।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सुबह में रास्ता को लेकर विवाद हुआ। विवाद ने झगड़ा का रूप ले लिया। दोनों तरफ से जमकर लाठी,डंडा सहित अन्य हथियार का प्रयोग हुआ। दोनों ओर से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।

- Advertisement -

मृतक गणेश चौहान के पुत्र ने कहा कि पिता को चाचा ने रड से माथा पर मार दिया। इसके बाद पिता बेहोश होकर गिर गए। मां के साथ भी मार पीट किया गया। वो भी घायल हो गई है। उन्होंने कहा कि चाचा प्यारे चौहान, सोनी देवी, छोटू कुमार, अनुज चौहान सहित अन्य ने मार पीट किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  गया जी में 'लुटेरी दुल्हन' का खौफनाक खेल! MP के युवकों से शादी के नाम पर लूटे लाखों, फिर किया ये कांड

गंभीर रूप से घायल गणेश को चिकित्सा के लिए सीएचसी फतेहपुर लाया गया। जहां चिकित्सक ने गणेश चौहान को मृत घोषित कर दिया। मृतक गणेश चौहान की पत्नी गौरी देवी के माथा व शरीर पर हमलावरों ने लोहे के रड से प्रहार किया। जिसके कारण गौरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।गौरी की गम्भीर स्थिति को देखते हुए विशेष चिकित्सा के लिए मगध मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  गया में बैंक को लगा 3.80 करोड़ का चूना! फर्जी लोन में अधिकारी भी शामिल, 28 पर FIR

ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते को लेकर दोनों भाई में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। घटना की जानकारी पाकर पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है। शव का पंचनामा रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया गया है। वजीरगंज कैंप डीएसपी धूरण मंडल और थाना प्रभारी राहुल रंजन ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। लेकिन सभी अपने घर से फरार है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis