अप्रैल,30,2024
spot_img

पंचायत चुनाव से पहले ही गरजी गया में बंदूकें, मुखिया चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले पूर्व पंचायत समिति सदस्य छोटू पासवान की गोली मारकर हत्या

spot_img
spot_img
spot_img

गया। गया जिले के डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा थाना के महुलीनिया निवासी छोटू पासवान की हत्या रविवार की सुबह अज्ञात अपराधियो ने गोली मारकर कर दी।छोटू पासवान पूर्व पंचायत समिति सदस्य थे। उन्होंने इस बार मुखिया का चुनाव लड़ने की घोषणा कर रखी थी।

रविवार की सुबह छोटू पासवान अपने तालाब के पास टहल रहे थे। उसी समय एक मोटर साइकिल पर तीन लोग आए और छोटू पासवान के माथे पर एक गोली मारकर फरार हो गए।बेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से घायल छोटू पासवान को इमामगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकत्सकों ने छोटू पासवान को मृत घोषित कर दिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने गया-इमामगंज मुख्य मार्ग को जामकर अपराधियो की गिरफ्तारी, मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी और दस लाख रुपया मुआवजा की मांग को लेकर धरना पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Gaya News | Railway Quarter में रेलकर्मी का मर्डर, लाश मिली नमक के बोरे में पैक, हौज में पड़ी लाश...शौक, शादी के किस्से हजार?

गया-इमामगंज सड़क मार्ग पर जाम रहने से आवागमन कई घंटों तक बाधित रहा।छोटू पासवान एक समाजिक कार्यकर्ता थे।हत्या के पीछे रहा कारण समाचार प्रेषण तक स्पष्ट नहीं हो पाया था।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें