back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Bihar News : गया में छेड़खानी का विरोध करने पर आंगनबाड़ी सेविका समेत दो महिलाओं की हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

या में एक ही परिवार के दो महिलाओं की हत्या कर दी गई है। जानतकारी के मुताबिक खिजरसराय थाना क्षेत्र के अकौनी गांव में आंगनबाड़ी सबायिका समेत दो महिलाओं की चाकू से गोंद कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा कि कुछ बदमाश दोनों महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहे थे। जिसका महिलाओं ने विरोध किया।

- Advertisement -

इसके कारण उनकी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा कि दोनों महिलाएं आपस में गोतनी हैं। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक महिलाओं की पहचान खिजरसराय के अकौनी गांव निवासी गया पासवान की 45 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी और मोहित पासवान की 35 वर्षीय पत्नी कुमन देवी के रूप में की गई है। वहीं एक मृतक महिला कुमन देवी आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थी।

- Advertisement -

वहीं आरोपियों ने परिवार के एक अन्य सदस्य को भी चाकू मारकर घायल कर दिया है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि हमले के बाद दोनों महिलाओं को इलाज के लिए खिजरसराय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई। इस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस कातिलों की धर पकड़ में लगी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Tamil Nadu Elections: तमिलनाडु चुनाव की नाव... स्टालिन का दावा, 'द्रविड़ मॉडल 2.0' फिर सत्ता में लौटेगा, विरोधियों को दी चुनौती

गया जिला के खिजरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत दो महिलाओं को छेड़खानी का विरोध करने पर दोनों की हत्या कर दी गई है। खिजरसराय थाने के अकौनी गांव में शनिवार की सुबह दो महिलाओं की हत्या हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है।

घटना के विषय में बताया गया कि गांव के मुकेश कुमार नामक युवक ने गांव के ही गया पासवान के घर आई एक नाबालिक लड़की के साथ शौच के दौरान छेड़छाड़ किया था। जिसकी शिकायत लड़की ने अपने परिजनों से की। इसके बाद गया पासवान की पत्नी सुशीला देवी एवं भभु कुमन देवी मुकेश के घर इस बात की शिकायत करने उसके घर गई थी। इस बात को लेकर दोनो महिलाएं आरोपी की मां से बात कर रही थी।

तभी मुकेश कुमार अपने हाथ मे लिए छुरा से दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया। आस पास के लोग इस घटना को देख दहशत में आ गए और गांव में देखते देखते भगदड़ मच गई । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनो खून से लथपथ पड़ी हुई थी। जिसे परिजन मगध मेडिकल हॉस्पिटल ले गए।जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए छपेमारी कर रही है।

मृतक सुशीला देवी के पति गया पासवान ने बताया कि मुकेश ने अपने भाई एवं अन्य परिजनों की मदद से दोनों महिलाओं की हत्या की है। थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपी फरार है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

21 फरवरी 2026: आज पाएं फ्री दमदार रिवॉर्ड्स के साथ Free Fire MAX Redeem Codes

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार...

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की डबिंग हुई पूरी, इस धांसू तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल!

Dhurandhar 2 News: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर धूम...

Malayalam Horror Films: दिल दहला देने वाली ये फिल्में कर देंगी आपकी रूह कांपने पर मजबूर!

Malayalam Horror Films: इस वीकेंड अगर आप अपनी शाम को सिहरन और रोमांच से...

वॉशिंग मशीन: नया जैसा चमकाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

Washing Machine: अगर आपकी वॉशिंग मशीन धीरे-धीरे अपनी चमक खो रही है, दुर्गंध दे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें