अप्रैल,28,2024
spot_img

दहल उठा शहर | दिन-दहाड़ Court के मुंशी की हत्या, कोर्ट जाने के दौरान बीच चौराहे पर अपराधियों ने कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर दाग दी गोली

spot_img
spot_img
spot_img

एकबारगी गोपालगंज दहल उठा। अपराधियों ने पुलिस की नींद एकबारगी उड़ा दी जब बड़ी घटना को अंजाम देते हुए अपराधियों ने गोपालगंज (Gopalganj) जिले के सदर थाना के तहत सिविल कोर्ट के मुंशी पैंतीस वर्षीय सुजीत कुमार की (Murder of court clerk in broad daylight) हत्या कर दी है।

ब्रह्म चौक पर मारी गोली, आराम से निकल गए हमलावर

वारदात ठीक शहर के बीच हुआ है जहां ब्रह्म चौक पर कोर्ट जाने के दौरान मुंशी सुजीत कुमार की अपराधियों ने हत्या कर दी। बाइक सवार अपराधियों ने कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर गोली मारते हुए फरर्राटे के साथ वहां से भीड़ के बीच से निकल भागे। पढ़िए खबर विस्तार से

सुबह-सुबह की वारदात से दहल उठा शहर

जानकारी के मुताबिक, वारदात सदर थाना इलाके के ब्रह्म चौक के पास गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे हुई। सुजीत कुमार सिविल कोर्ट में मुंशी का काम करते थे। रोजाना की तरह वे सुबह अपने घर से कोर्ट के लिए निकले। इस दौरान बाइक पर सवार होकर दो अपराधी आए और ब्रह्म चौक के पास उन्हें गोली मार दी।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| Gaighat Crime News| गायघाट में युवक की गला रेतकर हत्या

हत्या की वजह पुरानी अदावत

हत्या की वजह पुरानी अदावत है। इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने सदर थाना के एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। एसपी प्रभात ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पढ़िए हुआ क्या …

अपराधियों ने नजदीक से मारी गोली

जानकारी के अनुसार, मुंशी अपने घर से कोर्ट की ओर निकले थे। इसी बीच जैसे ही वह ब्रह्म चौक पर पहुंचे वहां पहुंचे बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें सिर में गोली मार दी। मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद सुजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Delhi Congress Chief Lovely Resigns | आप नहीं पसंद...हाथ से छूटे लवली

एसपी स्वर्ण प्रभात का एक्शन, एसआईटी गठित

बताया जा रहा है कि हत्या की वजह पुरानी दुश्मनी है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने सदर थाना के एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News| शादी में वरमाला से पहले दुल्हे को काटा सांप...रातभर Hospital, Doctors.......शहनाई और 7 फेरे का Climax

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें