spot_img

यही है Bihar की सच्चाई, जानिए यहां के डीएम साहेब बोले-रात में ड्यूटी में अस्पताल से गायब रहते हैं डॉक्टर, सिविल सर्जन नहीं उठाते फोन, अब सिविल सर्जन ने कहा-किसका-किसका उठाते चलें फोन

spot_img
- Advertisement -
डीएम ने ऐसे डॉक्टराें के एक दिन का वेतन काटने का डीपीएम को दिया आदेश 
 गोपालगंज। गोपालगंज समाहरणालय के सभा कक्ष में सोमवार को डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी एवं एसपी आंनद कुमार की अध्यक्षता में कोविड-19 आपदा प्रबंधन की समीक्षात्मक बैठक हुई।
इसमें डीएम ने कहा कि रोस्टर के अनुसार एएनएम अपनी ड्यूटी पर नहीं आ रही हैं। डीएम ने सदर एसडीओ को इसकी जांच कर अनुपस्थित रहने वाली एएनएम से स्पष्टीकरण की मांग करने का आदेश दिया। इसके साथ ही डीएम ने कहा कि समीक्षा में पाया गया कि सदर अस्पताल में कल रात में चिकित्सक ड्यूटी से गायब थे।
काफी प्रयास के बाद वे काम पर लौटे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने डीपीएम से स्पष्टीकरण पूछते हुए एक दिन के वेतन की कटौती करने का आदेश दिया। उन्होंने बैठक में कहा कि उनकी अनुपस्थिति से असहज स्थिति का सामना करना पड़ा एवं राष्ट्रीय आपदा की घड़ी में उनकी अनुपस्थिति से राहत कार्य बाधित हुआ है जो अमानवीय है।
इसके साथ उन्होंने यह आदेश दिया है कि ओपीडी एवं इमरजेंसी में प्रतिनियुक्त चिकित्सक एवं पारा मेडिकल कर्मियों की रोस्टरवार सूची जिला गोपानीय शाखा को उपलब्ध कराएं। उन्होंनेे कोविड़-19 से मृत व्यक्तियों के शव को उठाने के लिए उचित राशि के आधार पर मजदूर उपलब्ध कराने का आदेश दिया।
मरीजों के परिजनों ने आरोप लगाया कि सदर अस्पताल में कुव्यवस्था और डॉक्टराें की लापरवाही  से मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पास रहा है। इस बीच सिविल सर्जन से बात करने के लिए लगातार फोन किया जा रहा है लेकिन वे फोन उठाते ही नहीं हैं जबकि मरीजों की समस्या को डीएम और एसडीओ लगातार सुन रहे हैं।
इमरजेंसी वार्ड में अपनी मां को दिखाने आए अशोक कुमार ने बताया कि 17 बार सिविल सर्जन के नंबर पर फोन किया है लेकिन उन्होंने एक बार भी फोन को नहीं उठाया। इस संबंध में सिविल सर्जन डाॅ योगेन्द्र महतो से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि आप ही बताएं किसका-किसका फाेन उठाते चलें।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News: सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन, बिहार से दक्षिण भारत जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज

सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में दक्षिण भारत जाने का प्लान बना रहे...

Darbhanga News: दरभंगा में भीषण बाइक दुर्घटना, 6 लोग गंभीर, DMCH रेफर

बाइक दुर्घटना: दरभंगा में एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके...

Weather Alert: दिल्ली में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अनुमान, रहें सावधान!

Weather Alert: राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट ली है और अगले 24 घंटों...

Bihar News: पशुपति पारस का स्वास्थ्य: बिगड़ी तबीयत, चिराग मिलने पहुंचे अस्पताल; क्या है चाचा-भतीजा के रिश्तों का नया मोड़?

पशुपति पारस का स्वास्थ्य: बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है।...