spot_img

Madhubani News| Benipatti News| पहले वृद्ध को मारी बाइक सवार ने ठोकर, फिर खुद सड़क पर लुढ़का…पीछे से पिकअप आकर चढ़ गया मुंह पर

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News| पहले वृद्ध को मारी बाइक सवार ने ठोकर, फिर खुद सड़क पर लुढ़का…पीछे से पिकअप आकर चढ़ गया मुंह पर जहां सड़क किनारे खड़े वृद्ध को बाइक सवार ने मारी ठोकर मारने के बाद फिर खुद भी सड़क के बीचोंबीच ऐसे जा गिरा, दोनों जख्मी हुए। वहीं, बाइक सवार की जख्मी अवस्था में सड़क पर पड़े अवस्था में एक और हादसा हुआ जहां उसकी मुंह पर पिकअप चढ़ गया।

- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News| स्टेट हाइवे 52 मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार बाइक सवार,हेलमेट के परखच्चे उड़े

बेनीपट्टी स्थानीय थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे 52 मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग को ठोकर मार दी। जिसके कारण बुजुर्ग व्यक्ति सड़क के किनारे दूर जाकर जंगल में गिरे व अचेत हो गये। वहीं बाइक चालक सड़क के बीचोबीच जा गिरा। बाइक चालक के हेलमेट के परखच्चे उड़ गये।

- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News| दुर्घटना के महज कुछ ही मिनटों में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई

इसी बीच बेनीपट्टी की तरफ से जा रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक चालक के चेहरे पर गाड़ी चढ़ा फरार हो गया। जिसके बाद बाइक चालक की हालत काफी नाजुक हो गई। युवक के मुंह से खून निकलने लगा। घायल युवक अरेर थाना क्षेत्र के अरेर विशनपुर के अमर कुमार बताया जा रहे हैं। उधर, दुर्घटना के महज कुछ ही मिनटों में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई और लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News| जेब से एक मोबाइल मिला,किन लॉक नहीं खुल सका

आनन फानन में लोगों ने घायल को सड़क के किनारे किया। तलाशी लेने पर घायल युवक के जेब से एक मोबाइल मिला। जिसे लोगों ने खोलने की काफी कोशिश की लेकिन लॉक नहीं खुल सका। इधर एम्बुलेंस के देर से पहुंचने के कारण जख्मी की स्थिति खराब होने के कारण स्थानीय लोगों ने सड़क से गुजर रही एक ऑटो को रोक उसमें दोनों घायल को लादकर बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल भेजा।

Madhubani News| Benipatti News| बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के देवपुरा नया टोल निवासी राम ललित राय दरभंगा रेफर

सरिसब छोटू चौक पर ऑटो के पहुंचने पर मौके पर एम्बुलेंस पहुंची। जहां से जख्मियों को उठाकर एम्बुलेंस से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया, लेकिन बाइक चालक युवक की स्थिति नाजुक बनें रहने के कारण उसे दरभंगा रेफर कर दिया गया। वहीं इस घटना में जख्मी वृद्ध की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के देवपुरा नया टोल निवासी राम ललित राय के रूप में हुई है जो अपने गांव के ही नरेश राम के साथ सड़क किनारे खड़े थे। टक्कर में वृद्ध के साथ खड़े युवक नरेश राम को भी चोटें आई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C...

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 28 जून के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट ज#BiharWeather,#MonsoonBihar,#WeatherAlert

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate