मई,7,2024
spot_img

मुंगेर देवी दुर्गा विसर्जन गोली कांड : लाठी चार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img

मुंगेर, देशज न्यूज। जिले में गत 26 अक्टूबर की रात्रि में देवी दुर्गा की मूर्ति विर्सजन के दौरान श्रद्धालुओं पर अवांछित और अनधिकृत लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मर्ति विसर्जन में शामिल श्रद्धालुओं पर पुलिसर्किमयों द्वारा लाठीजार्च करने से जुडा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके आधार पर कोतवाली थाने में उक्त प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा, लोगों पर अनधिकृत और अवांछित लाठीचार्ज में शामिल उन सुरक्षा कर्मियों की वीडियो फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’ धार्मिक जुलूस पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए थे। चुनाव आयोग ने 29 अक्टूबर को मगध प्रमंडल के आयुक्त असंगबा चुबा एओ को पूरी घटना की जाँच करने का आदेश दिया था।

आयोग के आदेश पर तत्कालीन जिलाधिकारी राजेश मीणा और पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए उनकी जगह सहकारिता विभाग की सहयोग समितियों में निबंधक के पद पर कार्यरत रचना पाटिल को मुंगेर के जिलाधिकारी के पद पर तथा लिपी सिंह की जगह मानवजीत सिंह ढिल्लो की मुंगेर के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती की गयी थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Election News| Election Duty के दौरान ताबड़तोड़ मौत...Araria में Sitamarhi के जवान, Supaul में Pipra के Presiding Officer की मौत

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस द्वारा की गयी गोलीबारी में 20 साल के एक युवक की मौत हुई। इस बारे में मुंगेर के तत्कालीन जिलाधिकारी राजेश मीणा ने कहा था कि वह भीड़ के बीच से किसी के द्वारा चलाई गई गोली से मारा गया था। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने कहा था, ‘कुछ असामाजिक तत्वों ने दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान पथराव किया, जिसमें 20 जवान घायल हो गए। भीड़ की तरफ से गोलीबारी भी की गई जिसमें दुर्भाग्य से एक व्यक्ति की मौत हो गई।’

घटना के एक कथित वीडियो में सुरक्षार्किमयों को विसर्जन जुलूस में लोगों के एक समूह पर लाठीचार्ज करते दिखाया गया था। साथ ही सोशल मीडिया पर एक विचलित करने वाली तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें इस घटना में कथित तौर पर पुलिस गोलीबारी में मारे गए व्यक्ति को उसकी खोपड़ी के खुले हिस्से के साथ जमीन पर पड़ा दिखाया गया था।  प्रत्यक्षर्दिशयों के अनुसार दुर्गा की मर्ति विसर्जन के लिए जाने के दौरान मर्ति को ले जाने के बांस से बने वाहक के टूट जाने के बाद दिक्कत शुरू हो गई थी और इसे ठीक करने में समय लग रहा था।

यह भी पढ़ें:  Jhanjharpur Lok Sabha Seat @7May | पुल नहीं, वोट नहीं..., Jhanjharpur के मतदाताओं ने किया वोट बहिष्कार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें