समीर कुमार मिश्रा, मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। मधुबनी व्यवहार न्यायालय में खुला कानूनी सहायता रक्षा परामर्श कार्यालय। इस बात की जानकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी ने देते हुए बताया कि इसका वर्चूअल उद्घाटन पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मिस्टर के विनोद चंद्रन ने हाईकोर्ट से किया।
इसको लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी ने कहा कि अब जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के वैसे लाचार लोगों को मुफ्त में कानूनी सहायता दिलाई जाएगी जो कोर्ट पहुंचने में सक्षम नहीं हैं।






अधिवक्ताओं के एक पैनल के जरिए उनकी बातों को सुनकर उन्हें कानूनी सहायता के साथ-साथ अधिवक्ता की निःशुल्क सहायता प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में डीजे अनामिका टी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव तेज कुमार प्रसाद,एडीजे प्रथमअनिल कुमार मिश्रा, एडीजे दो पुनीत मालवीय, एडीजे तीन वेद प्रकाश मोदी, एडीजे
पंचम संकाश चंद्रा, एडीजे आठ राधवेन्द्र विक्रम सिंह पारमार, सीजेएम मनोज कुमार, प्रधान दण्डाधिकारी किशोर न्याय परिषद कुमारेश, मजिस्ट्रेट मो. शोयब,न्यायालय प्रबंधक सहित सभी न्यायालय कर्मी उपस्थित थे।








