spot_img

चुनावी कांव-कांव | केंद्रीय मंत्री Smriti Irani पर भड़के मंत्री Madan Sahni, पीएम Modi के Bihar आने, Jitan Ram Manjhi और Sheet Sharing पर कह दी बड़ी बात

spot_img
- Advertisement -

समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने भाजपा को फिर लपेटा है। इस लपेटे में  सबसे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आईं। फिर नरेंद्र मोदी के बिहार दौरा रहा। वहीं,अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर भी उन्होंने अपनी मन की बात कहकर भाजपा को चारों खाने घेरा। इतना ही नहीं, भाजपा को लपेटे में लेकर उन्होंने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Madan Sahni said, do not need certificate from Smriti Irani) जो कभी उनके गठबंधन के सहयोगी भी रहे पर भी बरसे।

- Advertisement -

वे बिहार आ रहे हैं तो खुशी की बात है

कहा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से हमें प्रमाण पत्र नहीं चाहिए। पीएम मोदी बिहार आ रहे हैं, वह देश के प्रधानमंत्री है। अगर वे बिहार आ रहे हैं तो खुशी की बात है। हम सभी उनका स्वागत करेंगे। बिहार में कोई भी आ सकता है। बिहार आध्यात्मिक केंद्र रहा है। मगर हमें किसी से प्रमाण पत्र नहीं चाहिए। कोई हमें सनातनी और राम भक्त होने का प्रमाण देना चाहेगा तो पहले हम देखेंगे…उनके पास अधिकार है या नहीं। शीट शेयरिंग पर भी जमकर बोले मंत्री मदन सहनी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जब इच्छा होगी तब अयोध्या में भगवान राम का दर्शन करने जाएंगे

दरअसल, मंत्री मदन सहनी गुरुवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा, हमें जब इच्छा होगी तब अयोध्या में भगवान राम का दर्शन करने जाएंगे। किसी के कहने पर किसी खास तारीख को ही हम क्यों जाएं?

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Aurangabad News औरंगाबाद में सोन नदी पुल पर धू-धूकर जली पिकअप, 25 बैट्रियां राख! चालक ने ऐसे बचाई जान

राम भक्त का प्रमाण पत्र देने का अधिकार स्मृति ईरानी के पास नहीं

स्मृति के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं को सनातनी और राम भक्त का प्रमाण पत्र देने का अधिकार स्मृति ईरानी के पास नहीं है। मंत्री श्री सहनी ने कहा कि हमें जब इच्छा होगी तब अयोध्या में भगवान राम का दर्शन करने जायेंगे। किसी के कहने पर किसी खास तारीख को ही हम क्यों जाएं?

यह भी पढ़ें:  बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा वार! सुपौल DTO ऑफिस में 15 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया कर्मी, मचा हड़कंप

सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी कहने वालों से आधार  पूछना चाहिए

पत्रकारों के एक सवाल पर मदन सहनी ने कहा कि हमारी पार्टी भारतीय सेना पर कभी भी प्रश्न चिह्न नहीं लगाती। भारत की महान सेना सीमा की सुरक्षा के लिए तत्पर है। जिन लोगों ने भी सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी कहा है उनसे उनकी बातों का आधार या स्रोत पूछना चाहिए।

मांझी जी बहुत बड़े ज्ञानी हो गये हैं

नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री है। अगर वे बिहार आ रहे हैं तो खुशी की बात है। हम सभी उनका स्वागत करेंगे। बिहार में कोई भी आ सकता है। बिहार आध्यात्मिक केंद्र रहा है। वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर जमकर निशाना साधा और उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि मांझी जी बहुत बड़े ज्ञानी हो गये हैं इसलिए वे हमारे नेता नीतीश कुमार के बारे में कुछ भी बोलते रहते हैं। आगामी चुनाव में जनता उनको बताएगी।

यह भी पढ़ें:  पटना स्नातक सीट पर NDA में भीषण 'गृहयुद्ध'! क्या अनंत सिंह कर देंगे गठबंधन को तबाह? कौन कर रहा डैमेज कंट्रोल?

इंडिया में नहीं है कोई पेंच, 16 पर विजयी हुए थे, सवाल कहां है

वहीं, इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर पेंच फंसा है के पत्रकारों के सवाल पर मंत्री मदन सहनी ने कहा कि कहीं कोई पेंच नहीं फंसा हुआ है। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि जेडीयू सोलह लोकसभा सीटों पर विजय दर्ज की है। लिहाजा उसपर प्रश्न ही नहीं खड़ा होता है, उससे आगे हमारे नेता तय करेंगे।

भगवान राम और माता सीता में हमारी अटूट आस्था

मौके पर,वहां मौजूद बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेता जल्दी ही मिल-बैठकर सीट शेयरिंग का काम पूरा कर लेंगे। शीला मंडल ने कहा कि हम सीताराम कहने वाले लोग हैं। मिथिला माता सीता की जन्म भूमि रही है। भगवान राम और माता सीता में हमारी अटूट आस्था है।

आस्था पर राजनीतिक टीका-टिप्पणी उचित नहीं

धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय है। राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में किसे जाना चाहिए और किस नहीं जाना चाहिए इस पर राजनीतिक टीका-टिप्पणी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और हमारे नेता सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। हम वसुधैव कुटुम्बकम् में विश्वास रखते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में ट्रेन से कटी महिला, 2.5 घंटे तक बारिश में भीगता रहा शव! पुलिस की लेटलतीफी पर फूटा गुस्सा

Bhagalpur Train Accident: भागलपुर के नाथनगर रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत हो गई, लेकिन उसका शव ढाई घंटे तक बारिश #BhagalpurNews,#TrainAccident,#VikramshilaExpress

चौंकाने वाला खुलासा! भागलपुर में किराना दुकान से बिक रहा था गांजा, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा

Bhagalpur Ganja: भागलपुर में किराना दुकानों से गांजा बेचने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने कजरैली थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 1.980 किलो गांजे के साथ एक महिला समेत दो आरोपि #BhagalpurPolice,#GanjaSmuggling,#BiharCrime

Darbhanga News जेल से कैसे भागा फरमान, अस्पताल में कहां से आया मोबाइल! दरभंगा के कैदी का VIDEO VIRAL, स्टूल पर जवान –...

Bihar Jail: दरभंगा के डीएमसीएच में भर्ती एक कैदी का मोबाइल पर बात करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। सुरक्षा में तैनात जवान पर ही फोन देने का आरोप है, जिससे बिहार जेल प्रशासन की #BiharJail,#DarbhangaNews,#SecurityLapse

दरभंगा में कैसे हुई निर्माणाधीन एम्स के पास गोलीबारी? एक साल पुराना फसाद, कई पंचायतें हुईं| पढ़िए -अब मुखिया समेत 17 पर...

Darbhanga Firing: दरभंगा में निर्माणाधीन AIIMS के पास जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। एक युवक को गर्दन में गोली लगी है। पुलिस ने 17 लोगों पर केस दर्ज कर SIT का #DarbhangaFiring,#BiharCrime,#LandDispute