spot_img

Madhubani Crime News | Bihar Crime News | Phulparas News | मधुबनी में डबल मर्डर…, भाई और चाची की गोली मारकर हत्या, जमीन की सनक में चाचा, भाई और ग्रामीण को भी भूना, तीनों की हालत नाजुक, Darbhanga DMCH रेफर

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Madhubani Crime News | Bihar Crime News | Phulparas News | भाई और चाची की गोली मारकर हत्या। जमीन की सनक में बचाने पहुंचे चाचा, भाई और ग्रामीण को भी गोली मार दी। तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है। तीनों को स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद Darbhanga DMCH रेफर कर दिया गया हैै।

- Advertisement -

Madhubani Crime News | Bihar Crime News | Phulparas News | बड़ी खबर है जहां मां और बेटे की हत्या कर दी गई है…

मामला, मधुबनी के फुलपरास से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मां और बेटे की हत्या कर दी गई है। मौका-ए-वारदात पर दोनों की मौत हो गई है। वहीं, तीन अन्य लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है जिन्हें दरभंगा के DMCH रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -

Madhubani Crime News | Bihar Crime News | Phulparas News | पानी बहाने को लेकर खूनी झड़प

जानकारी के अनुसार, अनुमंडल के सुदे रतौली गांव में मंगलवार को पानी बहाने को लेकर खूनी झड़प ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। विवाद में देखते ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसने लगीं। वारदात फुलपरास थाना क्षेत्र की बताई जाती है। जहां दो पक्षों में पानी बहाने को लेकर विवाद में एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आज पटना में 10 ग्राम सोना कितने में मिल रहा? दाम सुनकर आप चौंक जाएंगे!

Madhubani Crime News | Bihar Crime News | Phulparas News | जमकर हुई फायरिंग, 5 लोगों को लगी एक साथ गोली

इस फायरिंग में पांच लोगों को गोली लगी। गोली लगने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को फुलपरास रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां एक महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई। दोनों मरने वाले आपस में मां और बेटे हैं।

Madhubani Crime News | Bihar Crime News | Phulparas News | कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर कैंप कर रही है

वहीं, गोली लगने से तीन जख्मी हुए लोगों की चिकित्सा जारी है। कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर कैंप कर रही है। वहीं पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। गोली चलाने वाले की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  समस्तीपुर में मातम! सिमरिया से गंगा स्नान कर लौट रहे परिवार पर काल बनकर आया ट्रक, Darbhanga की सास-बहू की ट्रक-ऑटो टक्कर में मौत, 10 लोग ज़ख्मी

Madhubani Crime News | Bihar Crime News | Phulparas News | गांव में तनाव है, कैसे अचानक यह सब, लोग हैं अवाक

घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। मरने वालों में विमल देवी (65) व उनके पुत्र अशोक झा (52) शामिल हैं। वहीं, जख्मियों में राकेश कुमार, शंभु झा और बम बम झा तीनों की हालत गंभीर देख उन्हें चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है।

Madhubani Crime News | Bihar Crime News | Phulparas News | कई राउंड फायरिंग, जब दोनों पक्ष की ओर से चल मापी कार्य में जुटे थे लोग

पुलिस लगातार घटनास्थल पर नजर बनाए हुए है। बताया जाता है कि गोली फायरिंग कई राउंड चली। लाश को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना से पूर्व दोनों पक्षों ने मापी कार्य को भी अंजाम दिया था। लेकिन बात नहीं बनी। गोलियों से जमीन लाल हो गया। लोगों में इस बात का गुस्सा है कि पुलिस भी वारदात के एक घंटा बाद घटना स्थल पर पहुंची।

Madhubani Crime News | Bihar Crime News | Phulparas News | फुलपरास थाना के सुदैई रतौली गांव में आपसी जमीनी विवाद का खूनी रंग

जानकारी के अनुसार, फुलपरास थाना के सुदैई रतौली गांव में आपसी जमीनी विवाद था।इसको लेकर चचेरा भाई ने भाई और चाची को गोली मारकर की हत्या कर दी। वहीं, अन्य तीन लोग घायल हुए है बताया जाता है कि सुदैई रतौली गांव में संजय झा और चचेरे भाई अशोक झा में जमीनी विवाद हो रहा था। जमीन का नापी भी हो रहा था। जहां बहुत सारे ग्रामीण भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar By-election: महागठबंधन में छिड़ी जंग! बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में 'सीट-युद्ध' शुरू! RJD-कांग्रेस भिड़े, क्या टूटेगा गठबंधन?

Madhubani Crime News | Bihar Crime News | Phulparas News | अपने चचेरे भाई अशोक कुमार और चाची विमला देवी को गोली मार दी, आवाज सुनकर घर से बाहर आए चाचा, भाई और ग्रामीण तो उन्हें भी भून डाला

इसी बीच संजय झा ने अपने चचेरे भाई अशोक कुमार और चाची विमला देवी को गोली मार दी जिससे दोनों मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। आवाज सुन घर से बाहर निकले चाचा शंभु झा, चचेरे भाई हरिओम झा और एक ग्रामीण राकेश पासवान को संजय झा ने गोली मार कर जख्मी कर दिया।

Madhubani Crime News | Bihar Crime News | Phulparas News | पुलिस पहुंचती तब तक फरार हो गया था आरोपी, अब गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

सूचना पर जबतक मौके पर पुलिस पहुंचती तब तक संजय झा फरार हो गया था। पुलिस ने मां बेटे दोनों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस घटना स्थल पर कैंप कर रही है। संजय झा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी चल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews

शिक्षा शास्त्री एडमिशन: दरभंगा KSDSU में शुरू नामांकन! 80 छात्रों को मिला मौका, जल्दी करें ये काम

Bihar Shikshashastri Admission: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में शिक्षाशास्त्री कोर्स (सत्र 2026-28) के लिए नामांकन शुरू हो गया है। पहली सूची में 80 छात्रों का चयन हुआ है। 10 जुल#BiharShikshashastri,#DarbhangaUniversity,#AdmissionNews