spot_img

Madhubani News | Benipatti News | स्टेट हाइवे पर बोलेरो और ऑटो की भीषण टक्कर, कई जख्मी

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | Benipatti News | स्टेट हाइवे पर बोलेरो और ऑटो की भीषण टक्कर में कई लोग जख्मी हो गए हैं। हादसा, बेनीपट्टी के स्थानीय थाना क्षेत्र के सरिसब में जगदंबा पेट्रोल पंप के निकट स्टेट हाइवे पर हुआ है जहां बोलेरो और ऑटो की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई है। इसमें ऑटो पर सवार यात्री व दोनों वाहनों के चालक जख्मी हो गए हैं। आप जो देशज टाइम्स पर यह तस्वीर देख रहे हैं वह बेनीपट्टी के सरिसब की है जहां दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरों व ऑटो पड़ा है…

- Advertisement -

Madhubani News | Benipatti News | टक्कर इतना जोरदार था कि ऑटो सड़क से 6 से 7 फीट नीचे जा पलटा

जानकारी के अनुसार, बेनीपट्टी के स्थानीय थाना क्षेत्र के सरिसब में स्थित जगदम्बा पेट्रोल पंप के निकट स्टेट हाइवे 52 पर बोलेरो व ऑटो में आमने-सामने टक्कर हो गयी। टक्कर इतना जोरदार था कि ऑटो सड़क से 6 से 7 फीट नीचे जा पलटा।

- Advertisement -

Madhubani News | Benipatti News | ऑटो कुछ यात्रियों को लेकर बेनीपट्टी से धकजरी की ओर जा रहा था

दुर्घटना में टेम्पू में सवार यात्री और दोनों वाहनों के चालक के घायल होने की बात घटनास्थल पर मौजूद भीड़ की ओर से बतायी गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो कुछ यात्रियों को लेकर बेनीपट्टी से धकजरी की ओर जा रहा था। वहीं बोलेरो वाहन धकजरी की ओर से बेनीपट्टी की ओर आ रही थी।

- Advertisement -

Madhubani News | Benipatti News | पेट्रोल पंप के निकट बोलेरो के दाहिने भाग का अगला चक्का फटा

जहां पेट्रोल पंप के निकट बोलेरो के दाहिने भाग का अगला चक्का फट गया। फिर क्या था टेम्पू और बोलेरो आमने-सामने जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो दो तीन बार पलटी मारते हुए ठोकर लगने के बाद सड़क से 6 से 7 फीट नीचे जा गिरा। किसी तरह टेम्पू में सवार यात्री निकले और दूसरे वाहन से निकल गए।

Madhubani News | Benipatti News | कहां-कहां के यात्री जख्मी हुए हैं, इसकी तहकीकात चल रही है

बताया जा रहा है़ कि टेम्पू सवार यात्री भी जख्मी हुए हैं, हालांकि यात्री कहां कहां के थे और फिर उन सभी का इलाज कहां चल रहा, उसकी जानकारी समाचार भेजे जाने तक नही मिल पायी थी। उधर,दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी, जहां लोगों ने टेम्पू चालक को टेम्पू से निकाल वाहन से इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। वहीं बोलेरो वाहन चालक भी जख्मी बताये जा रहे हैं।

Madhubani News | Benipatti News | कुछ समय बाद ऑटो चालक के परिजन स्थल पर पहुंच ऑटो को सड़क से 6 से 7 फीट नीचे गड्ढे से बाहर निकाल घर लेकर चले गए

इधर, घटना के कुछ समय बाद ऑटो चालक के परिजन स्थल पर पहुंच ऑटो को सड़क से 6 से 7 फीट नीचे गड्ढे से बाहर निकाल घर लेकर चले गए। वहीं खबर भेजे जाने तक बोलेरो वाहन क्षतिग्रस्त अवस्था में घटनास्थल पर ही खड़ी थी। सूत्रों की माने तो ऑटो चालक बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के लदौत गांव का है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis