अप्रैल,28,2024
spot_img

बिस्फी को घेरे है बाढ़, आठ जगहों का सड़क संपर्क दो सप्ताह से ठप, कई गांवों में टापू सा नजारा

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के अधिकांश वार्ड जलजमाव व बाढ़ से प्रभावित हैं। कई लोगों का घर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कई घर छोड़कर सड़क पर शरण लिए हुए हैं।

 

नदियों का जलस्तर स्थिर बनी हुई है। बाढ़ पीड़ितों को कोई राहत नहीं मिलने से बाढ़ प्रभावित लोगों का पीड़ा बरकरार है। बिस्फी प्रखंड के छछुआ,  सिंघासो, चहुटा, रथौस, नवटोली, परसौनी मुसहरटोली, सहदेवा का सड़क संपर्क दो सप्ताह से बंद है। कई गांव टापू की तरफ नजर आ रही है। bisfi ko ghere hai baadh

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Gopalganj News | चुनाव ड्यूटी में Supaul जा रहे जवानों की बस में कंटेनर ने मारी ठोकर, 3 जवानों की मौत, 12 से अधिक जख्मी

वहीं सैकड़ों लोगों के घर में अभी भी बाढ़ का पानी जमा हुआ है। लोग भोजन पशू चारा दवा सहित कई बुनियादी सुविधा को लेकर परेशान हो रहे हैं। शनिवार की देर शाम बलहा पंचायत में एक नई नवेली दूल्हे दुल्हन की जोड़ी को नाव से पूरे परिवार के साथ बिदाई दी गई। दुल्हन का सामान को भी ग्रामीणों ने घर तक पहुंचाया। bisfi ko ghere hai baadh

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| Gaighat Crime News| गायघाट में युवक की गला रेतकर हत्या

 

एक तरफ महीनों से कोरोना महामारी,बेरोजगारी तो दूसरी तरफ बाढ़ का भयावह स्थिति ने लोगों को तबाह कर दिया। लोग महीनों से लॉकडाउन महामारी से जूझ रहे हैं। तो बाढ़ से त्राहिमाम की स्थिति बना हुआ है। किसान मजदूर माथे पर हाथ रख उदास बैठे हैं। चारों तरफ बाढ़ के पानी में पशु चारा की व्यवस्था करना कठिन हो गया है।bisfi ko ghere hai baadh

 

पहले से दो दर्जन से अघिक जर्जर सड़क जगह-जगह टूट जाने से आवागमन अभी तक ठप है। बाढ़ पीड़ित परिवार सरकार और प्रशासन से मदद मिलने को लेकर दो सप्ताह से टकटकी लगाए बैठे हैं। मधुबनी सांसद एवं बिस्फी विधायक के प्रति प्रति बाढ़ पीड़ितों में काफी आक्रोश भी देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पुरानी फिल्मों वाली शादी...No Helicopter, No Luxury Car...20 बैलगाड़ियों पर दुल्हे के साथ निकलीं 100 लोगों की बरात

सड़क पर शरण लिए हुए रामविलास सहनी,श्याम पासवान,राम सुभाष राम,रामसखी देवी, पुरनी देवी ने बताया कि इतने बड़े-बड़े आपदाओं में अभी तक कोई राहत मुहैया नहीं कराया जाना आश्चर्य की बात है।bisfi ko ghere hai baadhबिस्फी को घेरे है बाढ़, आठ जगहों का सड़क संपर्क दो सप्ताह से ठप, कई गांवों में टापू सा नजारा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें