मई,2,2024
spot_img

बिस्फी में नल-जल योजना में फर्जीवाड़ा व कमीशन को लेकर झड़प,1 महिला समेत 3 जख्मी,1धराया

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। बिस्फी पंचायत के वार्ड आठ में कराए गए नल-जल योजना में पांच लाख से अधिक की फर्जी निकासी के  साथ ही कमीशन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। (bisfi me nal jal yojna)  पांच लाख की फर्जी निकासी को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News| बिहार के अगले 24 घंटे@ पश्चिमी विच्छोभ की मुफ़्त डिलीवरी...बारिश के साथ, आकाश से बरसेंगीं आग

सभी घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र बिस्फी में चल रहा है। दोनों पक्ष से एक-एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बिस्फी हाट निवासी मो. मकसूद के आवेदन पर (bisfi me nal jal yojna) मो. अकील, ऐनातुल्लाह, मो. अफताब आलम, वार्ड सचिव सहित सात लोगों पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। वहीं, मो. मकसूद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दूसरे पक्ष के ऐनातुउल्लाह के आवेदन पर वार्ड सदस्य मो. (bisfi me nal jal yojna) मुस्तकीम,  मो. मकसूद, मो. बरकतुल्लाह सहित कुल सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें से एक बरकतुल्लाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Sitamarhi News | डकैतों का नया नुस्खा...मुझको पानी पिला दीजिए...डॉक्टर दंपती के हाथ-पैर बांध अहले सुबह 5 लाख की डकैती

जानकारी के मुताबिक, बिस्फी पंचायत के वार्ड संख्या आठ में राषि निकासी के आरोप (bisfi me nal jal yojna) की जॉच में प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली जांच में गए थे। जांच अपरांत दोनों  पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया, घटना की जांच पुलिस कर रही है। तथा दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें