मई,7,2024
spot_img

मधुबनी के लौकहा विस क्षेत्र से राष्ट्रीय जनवादी की उम्मीदवार इंदु व उनके पति पर जानलेवा हमला

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। राष्ट्रीय जनवादी पार्टी से लौकहा विधानसभा क्षेत्र में खड़ी प्रत्याशी इंदु देवी व उनके पति मनोज कुमार सिंह पर जानलेवा हमला होने से चुनाव का रंग अचानक खूनी हो गया। आरोप विपक्षी पर जड़ा है। हमले में इंदु देवी व उनके पति घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इंदु देवी ने बाहुबरही थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी आवेदन में इंदु देवी ने कहा है कि विपक्षियों की ओर से उनके घर बाबूबरही थाना के बरेल चौक पर आ कर गाली गलौज व जान से मारने का प्रयास किया। जिससे उनके पति मनोज कुमार सिंह का सिर फट गया।

प्रत्याशी इंदु देवी ने प्राथमिकी में कहा है कि 21 अक्टूबर की शाम विपक्षी द्वारा आतंक मचाने की नियत से संतोष महतो, प्रमिला देवी,अशोक महतो सभी सिहला खुटौना के निवासी हैं ने बच्चों के साथ पहले मारपीट किया बाद में तीनों ने मिलकर उन्हें व उनके पति पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Cash-for-votes in Madhubani: लोकतंत्र शर्मसार | Voter को प्रलोभन देते BJP नेता सत्यनारायण अग्रवाल समेत 2 गिरफ्तार। Madhepur Police का Big Action

उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि आरोपितों की ओर से किसी प्रत्याशी के बहकावे में यह हमला किया गया है। बाबूबरही थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें