अप्रैल,29,2024
spot_img

मधुबनी में ससुरालवालों की दरिंदगी, हाथ-पैर बांधकर विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। अड़ेर में दरिंदगी की हद दिखी। यहां एक महिला के साथ उसके ससुराल वालों ने दरिंदगी का खेल ऐसे धिनौने तरीके से खेला जिसका अंत मौत के रूप में ही सामने आया। मगर यह मर्डर उस समाज को कलंकित करने वाला है जिसमें देवियों की पूजा होती है। उसी देवी के हाथों से आज पुरुष समाज राखी का बंधन बंधवाकर अपने दीर्धायु जीवन की कामना करता दिखा वहीं, अड़ेर की यह घटना शर्म से डूब मर जाने से भी बदतर है। यहां एक महिला के हाथ-पांव बांधकर जमकर पिटाई करते उसकी हत्या कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News |Home Minister Amit Shah | हवा में कुछ सेंकेंड झूल गया Amit Shah का हेलीकॉप्टर...बड़ा हादसा टला

 

जानकारी के अनुसार, अड़ेर के एकतारा गांव में घरेलू विवाद में एक महिला के साथ दरिंदगी का खेल खेला गया है। देवर, सास, ससुर ने मिलकर पचीस वर्षीय विवाहिता वाजदा खातून के हाथ-पैर बांधकर उसे जमकर पीटा गया। अंत में उसे पीटते-पीटते  बाद में  उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

 

इस मामले में वाजदा के पिता मो.आबिद ने एफआईआर दर्ज कराई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी वाजदा के पैर बंधे होने को देखकर तत्काल कार्रवाई तेज कर दी है। वहीं, हत्या के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।madhubani me hatya

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News | अपहरण-हत्या में 28 साल बाद Ex MLA Tarakeshwar Singh को उम्रकैद

 

जानकारी के अनुसार, अड़ेर पुलिस को दिए बयान में राजनगर थाना के मंगरौनी उसराही गांव के वाजदा के पिता मो. आबिद ने कहा है, वर्ष 2016 में वाजदा खातून की शादी एकतारा गांव के मो. रहीम के साथ हुई। पति मो. रहीम सऊदी अरब में रहता है। उसकी बेटी वाजदा खातुन अपने ससुराल एकतारा में रहती थी।madhubani me hatya

 

घरेलू विवाद में देवर, सास, ससुर ने साजिश रचकर उनकी बेटी का पैर बांधकर उसके साथ मारपीट करते अंत में  गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में  इन दरिंदों ने उसकी मौत के बाद उन्हें तबीयत खराब होने से जान जाने की बात बताई।  मगर बेटी के ससुराल आने पर सच्चाई सामने आई।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Gaya News | Railway Quarter में रेलकर्मी का मर्डर, लाश मिली नमक के बोरे में पैक, हौज में पड़ी लाश...शौक, शादी के किस्से हजार?

 

इधर, थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है।  वहीं, पूरे मामले की तहकीकात शुरू हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी वाजदा खातून का पैर बांधा हुआ पाया है। पिता के बयान पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।madhubani me hatya

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें