मई,6,2024
spot_img

MadhubaniNews-शहर के विकास पर खर्च होंगे 10 करोड़, 51 योजनाओं पर कार्य शुरू

spot_img
spot_img
spot_img

मुख्य बातें
विभिन्न वार्ड में चयनित 51 योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू, तीन वार्ड मंे भी एक भी योजना चयन नहीं होने की चर्चा, लगभग दो साल बाद शुरू हो पायी है निविदा प्रक्रिया

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। करीब दो साल के बाद शहर में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रक्रिया शुरु हुई है। दो साल बाद 51 योजनाओं की निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

जानकारी के अनुसार लगभग 10 करोड़ से इन सभी योजनाओं को पूरा किया जायेगा। इन सभी चयनित 51 योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर हो जाए,इसके लिए गाइड लाइन फॉलो करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि मुख्यालय को भेजे गए निविदा में तकनीकी खामियों के कारण लौटाने और फिर से उसे भेजे जाने की वजह से कुछ विलंब होने की बात कही जा रही है।

हालांकि शहर के तीन वार्डो में एक भी योजना चयन नहीं किए जाने की चर्चा है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि इन तीन वार्डो में एक भी योजना चयन नहीं किये जाने के आक्रोश का सामना नगर परिषद को करना पड़ सकता है। यहां के नागरिक और वार्ड पार्षदों में आक्रोश पनप सकता है।

इससे इंकार नहीं किया जा सकता है। स्थानीय निवासी हरदेव पासवान,संजय राम एवं सौरभ मिश्रा आदि ने बताया कि वार्ड मंे समस्याओं को चिन्हित कर उसका समाधान करने की कोशिश होनी चाहिए। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में राजनीति को दूर रखना चाहिए। फिलहाल योजनाओं के क्रियान्वयन पर नगर परिषद का पूरा फोकस है।

ई-टेंडर के माध्यम से होंगे काम-

नगर परिषद ने ई टेंडर के माध्यम से काम करने का निर्णय लिया है। इसके माध्यम से प्रथम फेज में शहर में 51 योजनाओं को पूरा करने का फैसला हुआ है। इसके तहत वार्ड एक में ओम ज्वेलर्स के निकट आरसीसी पुलिया का निर्माण 273300,वार्ड दो में चाणक्य कुमार रामकुमार के घर से कैपस पब्लिक स्कूल तक 2343000 की लागत से नाला निर्माण और इसी वार्ड में संजय घर से मुख्य सड़क तक पीसीसी एवं नाला निर्माण पर 1306700 की लागत आयेगी।

वार्ड तीन में कुंआ चभच्चा चोक से बाबूसाहेब चोक ट्रांसफॉर्मर तक नाला निर्माण पर 1174500 और इसी वार्ड में दुलार झा के घर से रामेश्वर मंडल घर होते हुए पीसीसी सड़क व नाला निर्माण पर 843900 की लागत आयेगी। इसीतरह इसी वार्ड मंे 682600 की लागत से हरेराम झा के घर से मोहन पासवान के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण होगा।

वार्ड बीस में लक्ष्मी नारायण झा के घर से पलटू महतो घर होते हुए राम ठाकुर के घर तक नाला का निर्माण 819900 की लागत से होगा। वार्ड 21 में तिरहुत कॉलनी में मुख्य सड़क से रामाशंकर चैधरी के घर तक पीसीसी एवं नाला का निर्माण 1076700 और इसी वार्ड के इसी कॉलनी के पार्क में नाला का निर्माण 336700 की लागत से होगा। इसीतरह विभिन्न योजनाओं की तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है।

निविदा की अवधि होगी 120 दिन-

जारी निर्देश के अनुसार निविदा की अवधि 120 दिन दी गयी है। गाइड लाइन के फॉलो का सख्त निर्देश संवेदक को दिया गया है। इसके अनुसार काई भी संवदक जो केंद्रीय व राज्य सरकार या लोक उपक्रम में निबंधित हो निविदा में भाग ले सकते हैं। लेकिन इन कार्यो का लेटर ऑफ एक्सेपटेंश प्राप्त होने के बाद एवं एकरारनामा के पूर्व पथ निर्माण विभाग ग्रामीण कार्य मंे निबंधन कराना अनिवार्य होगा। भवन मामले में भवन निर्माण विभाग का भी निबंधन मान्य किया जायेगा।

क्या कहते हैं इओ-

नप के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चोधरी ने बताया कि तकनीकी समस्याओं को खत्म कर निविदा प्रक्रिया को तेजी से निपटाया जा रहा है। विभागीय गाइडलाइन का फॉलो करने का निर्देश दिया गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें