मई,7,2024
spot_img

कृषि कानून के खिलाफ मधुबनी में किसानों का बंद, ग्रामीण क्षेत्रों में रहा असरदार,चप्पे-चप्पे की खबर

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी देशज टाइम्स टीम। किसानों के भारत बन्द का असर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में देखा गया। जिला मुख्यालय में राजद विधायक समीर कुमार महासेठ,विधायक भरत भूषण मंडल के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ता,कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष प्रो षितलांबर झा,माले कार्यकर्ता जिला सचिव ध्रूव नारायण कर्ण सड़क पर उतर कर बन्द को कामयाब बनाया। जबकि सीपीआई कार्यकर्ता जिला सचिव मिथिलेष झा के नेतृत्व में समाहरणालय के अन्दर प्रवेष कर सभी कार्यालयों को बन्द कराया। ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरने वाली एनएच,एसएच व अन्य सड़कों को जामकर यातायात का बाधित कर दिया। जिस कारण मंगलवार को दिनभर एनएच व अन्य मुख्य सड़कों पर यातायात बाधित रहा।

फुलपरास अनुमंडन मुख्यालय क्षेत्र में किसानों भारत बन्द के समर्थन में मंगलवार को फुलपरास लोहिया चोक स्थित एनएच 57 को महागठबंधन के सैकड़ों समर्थकों ने पूरी तरह जाम कर दिया। जिससे दिन भर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। जामस्थल पर एक सभा का भी आयोजन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों को कॉरपोरेट घरानों के हाथों गिरवी रखने के लिए तीन काला कानून लाया है। जिसके खिलाफ में आज पूरे देश के छात्र, नौजवान,छोटे व्यपारी,फुटकर विक्रेता सभी जाति धर्म एवं मजहब के लोग किसानों के साथ खड़े हैं।

धरना को संबोधित करते हुए को-आॅपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव ने कहा कि आज देश के किसान और सहकारी समिति बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उन्होने कहा कि सरकार कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के जरिये देश के किसानों को गिरवी रखकर उसी के खेत में उसे मजदूर बनाने की कवायद में जुटा हुआ है। मौके पर राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव,रामबहादुर यादव,रामनारायण प्रसाद,धनवीर प्रसाद यादव,माकपा नेता उमेश राय,रामनरेश यादव,मो तैयब,रामनारायण मंडल,रामानंद बनैता,रामचंद्र यादव,यशोधर यादव आदि ने भी सम्बोधित किया।

बिस्फी से संवाददाता के अनुसारः कृषि कानून के खिलाफ बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न किसान संगठनों के साथ महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भारत बंद के दौरान बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान औंसी- जीरोमाइल चोक पर दरभंगा से जयनगर जाने वाली एनएच 527बी को जामकर जमकर नारेबाजी किया। जिस कारण एनएच 527बी पर सड़क सेवा बाधित रहा। तो वहीं कमतौल,कोकला चोक-नरसाम-परसौनी मुख्य सड़क को भी बन्द समर्थकों ने बन्द कर दिया। जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बन्द का असर देखने को मिला।

यह भी पढ़ें:  Cash-for-votes in Madhubani: लोकतंत्र शर्मसार | Voter को प्रलोभन देते BJP नेता सत्यनारायण अग्रवाल समेत 2 गिरफ्तार। Madhepur Police का Big Action

औंसी-जीरोमाइल चोक पर बन्द समर्थकों को सम्बोधित करते हुए राजद नेता सह पूर्व विधायक डा फैयाज अहमद ने कहा कि तीन कृषि कानून केन्द्र सरकार ने बनाया है,वे कानून किसानों के खिलाफ है। उन्होने कहा कि केन्द्र की एनडीए सरकार देष के हर क्षत्रों को निजीकारण करने अंग्रेजों जैसी सरकार चलाने की कोषिष कर रहा है। जिसे कभी भी देष प्रेमी जनता बर्दास्त नही करेगी। श्री अहमद ने कहा कि हर हाल में केन्द्र सरकार को किसान विरोधी कृषि कानून को वापस लेना ही होगा।

मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष जय जय राम यादव,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललन झा,जाप प्रखंड अध्यक्ष बेचन यादव,माकपा नेता मनोज कुमार यादव,अब्दुल हई,विष्णु देव सिंह यादव,पूर्व जिला परिषद अजीत नाथ यादव,मुखिया संघ अध्यक्ष गगानाथ झा,उमेश यादव,नरेश यादव,मो रेहान,मो ईलियास,मो कमालउद्दीन,अनिल यादव,मो कामिल सहित सैकड़ों के संख्या में लोग बन्द के समर्थन में सड़क जाम में शामिल थे।

जयनगर अनुमंडलीय संवाददाता के अनुसारः अनुमंडल क्षेत्र में कृषि कानून के खिलाफ किसानों सहित सभी विपक्षी पार्टियों के द्वारा भारत बंद घोषणा के तहत मंगलवार को जयनगर अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बंद पूरी तरह से सफल रहा। बंद के समर्थन में राजद, कांग्रेस,भाकपा,भाकपा माले एवं माकपा कार्यकर्ताओं ने जयनगर में घूम कर दुकानों को बंद कराते हुए सभी सरकारी कार्यालयों को बंद कराया।

मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष राम प्रसाद यादव,प्रदीप कुमार यादव,सूर्यनाथ यादव,मो जहांगीर हाशमी,मो सगीर,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राम चन्द्र साह,अनुरंजन सिंह,सुजीत यादव,भाकपा माले प्रखंड सचिव भूषण सिंह,मो तस्लीम,मो भोला,मो युनूस माकपा अंचल मंत्री उपेन्द्र यादव,शशि भूषण प्रसाद,अली हसन,रामजी यादव एवं भाकपा अंचल मंत्री रामचंद्र पासवान,नरेश ठाकुर,वकिल बैठा,मो जफर अंसारी,शिवजी पासवान,मो हसनैन समेत अन्य बंद समर्थकों के द्वारा शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों को बंद कराया।

लदनियां से संवाददाता के अनुसारः प्रखण्ड क्षेत्र में विपक्षी दलों के आह्वान पर केंद्र सरकार के किसान विरोधी अध्यादेश के खिलाफ भारत बन्द का मिलाजुला असर देखा गया। सड़कों पर बस सहित भारी वाहनों का आवागमन बन्द रहा। वहीं बाइक एवं छोटी वाहनों सड़कों पर अन्य दिनों की तरह दौड़ती रही। सरकारी कार्यालय एवं बैंको में अन्य दिनों की तरह हो रहे थे। सभी दुकानें खुली थी। बीडीओ अखिलेश्वर कुमार एवं थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि लदनियां प्रखण्ड क्षेत्र में भारत बंद का कोई असर नहीं पड़ा।

यह भी पढ़ें:  Cash-for-votes in Madhubani: लोकतंत्र शर्मसार | Voter को प्रलोभन देते BJP नेता सत्यनारायण अग्रवाल समेत 2 गिरफ्तार। Madhepur Police का Big Action

अंधराठाढ़ी से संवाददाता के अनुसारः किसानों के आव्हान पर आयोजित भारत बंद का प्रखंड में सामान्य असर दिखा। ठंड की वजह से प्रदर्शनकारी देर से सड़क पर आए। मगर आते ही अंधरा मुख्य सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया। हालांकि प्रखंड में दुकानें, बैंक और कार्यालय आदि खुले रहे। मुख्य रूप से मोटर बाहनो का चक्का जाम रहा। बंद समर्थक दलों के कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय बाजार के रामफल चोधरी स्मारक चोक पर रस्सी आदि से बैरिकेटिंग करके सड़क परिचालन को ठप्प कर दिया था।

साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। कई स्थानों पर बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। बन्द समर्थकों ने प्रखण्ड प्रमुख शुभेश्वर यादव की अध्यक्षता और रामविलास धांगर के संचालन में एक सभा का आयोजन किया था। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक रामावतार पासवान ने किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व राजद विधायक रामावतार पासवान, प्रमुख सुभेश्वर यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शुभंकर झा ने कहा कि सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

किसानों को उनके वाजिब परिश्रम का दाम नहीं मिल रहा है। किसानों ने इतनी मेहनत से धान की उपज की है,इसके बावजूद धान मात्र 11 से 12 रुपए किलो बिचैलियों के हाथों बेचने को विवश हैं। किसान हमारे अन्नदाता है। उनके साथ किसी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनिल लोहिया,हरिमोहन मंडल,रामविलास धांगर,विनोद मंडल,तैयब रजा,राजा कुमार राजा,संजीव चोधरी,देव चंद्र कामत, मोव हैदर अली,मोव अलाउद्दीन,शम्भू यादव,पंचानंद ठाकुर,नारायण चोपाल,मोव सलाउद्दीन, संजीब कुमार राउत, प्रमोद कुमार,रविन्द्र निराला आदि ने कहा कि सरकार द्वारा निर्देश के बावजूद पैक्स द्वारा धान नहीं खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार पूरी तरह देश के किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रही है।नए कानून किसानों के लिए हानिकारक हैं। सरकार इनको तुरंत वापस लें।

दो फरारी वारंटी गिरफ्तार

बिस्फी। स्थानीय थाना क्षेत्र के ससरमा गांव से बहुत दिनों से फरार चल रहे वारंटी को बीती रात सघन छापेमारी के दौरान आरोपित के घर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार ससरमा गांव निवासी लक्ष्मी यादव के ऊपर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने का आरोप था। वहीं कई सालों से फरार चल रहे बलहा गांव निवासी मो रकीम को घर से ही देर रात छापेमारी में गिरफ्तार किया गया। बिस्फी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों वारंटी वर्षों से फरार चल रहे थे जिसे बिस्फी पुलिस के एक टीम गठित कर उन्हें छापेमारी कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मौके पर एसआई सुरेंद्र यादव,रबिंद्र चोधरी,सुरेश चोधरी दलबल एवं महिला पुलिस के साथ कई चोकीदार भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  Cash-for-votes in Madhubani: लोकतंत्र शर्मसार | Voter को प्रलोभन देते BJP नेता सत्यनारायण अग्रवाल समेत 2 गिरफ्तार। Madhepur Police का Big Action

पुत्रबधू हत्याकांड की अभियुक्त गिरफ्तार

लदनियां। लदनियां थाना पुलिस ने पुत्रबधू हत्याकांड के अभियुक्त अमर कला देवी को सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पद्मा गांव के रहने वाली है।इस बाबत थाना अध्यक्ष लदनियां संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना पद्मा गांव की है। गिरफ्तार अभियुक्त अमर कला देवी पद्मा गांव के बैद्यनाथ मिश्र की पत्नी है। इनके विरुद्ध अपनी पुत्र रंजन मिश्र के विवाह में मुंहमांगी दहेज नहीं देने को लेकर पुत्रबधू अनुराधा देवी को मारपीट के बाद जहर खिलाकर हत्या करने की आरोप है।

उन्होंने बताया कि मृतिका की पिता सुन्देश्वर झा ने केस में आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हिन्दू रीति रिबाज से पद्मा गांव के बैद्यनाथ मिश्र के पुत्र रंजन मिश्र उर्फ मुन्ना से रचाई गई। मनमाफित दहेज नहीं देने पर पति रंजन मिश्र उर्फ मुन्ना ससुर बैद्यनाथ मिश्र एवं सास अमर कला देवी प्रताड़ित करते थे। वे जीवन से तंग आ गई थी। इस बीच पति रंजन मिश्र उर्फ मुन्ना,ससुर बैद्यनाथ मिश्र एवं सास अमर कला देवी मारपीट कर जहर पीला कर हत्या कर दी। मृतका की पिता सुन्देश्वर झा ने केस में पति रंजन मिश्र उर्फ मुन्ना, ससुर बैद्यनाथ मिश्र एवं सास अमर कला देवी को नामजद बनाया। इस केस के आरोपी पति रंजन मिश्र उर्फ मुन्ना एवं ससुर बैद्यनाथ मिश्र को 16 नवम्बर की शाम गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेजा जा चुका है। आरोपी अमर कला देवी को सोमवार की शाम गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें