अप्रैल,29,2024
spot_img

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1,170 बोतल शराब बरामद, एक गिरफ़्तार, तीन बाइक जब्त, पढ़िए पूरी ख़बर

spot_img
spot_img
spot_img

लदनियां। लदनियां थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बुधवार की सुबह योगिया गांव के सिमरा टोला में सुनील कुमार यादव के घर छापेमारी कर 1170 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया।

 

उन्होंने मौके पर ही एक शराब धंधेबाज को दबोच लिया। जबकि तीन बाइक जब्त किया गया। पकड़ा गया शराब धंधेबाज शिवशंकर यादव उर्फ छोटू यादव जयनगर थाना क्षेत्र बेलही गांव का रहने वाला है।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पुरानी फिल्मों वाली शादी...No Helicopter, No Luxury Car...20 बैलगाड़ियों पर दुल्हे के साथ निकलीं 100 लोगों की बरात

इस मामले में एक महिला सहित तीन को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि इधर मंगलवार को संध्या गष्ती में एएसआई सकलदेव पासवान ने परसाही गांव में भोगेन्द्र सहनी के दुकान के पीछे से दो लीटर चुलाई शराब बरामद किया। वहीं जगमोहन सहनी घर के पीछे से एक गैलन में चार लीटर चुलाई शराब जब्त किया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News| शादी में वरमाला से पहले दुल्हे को काटा सांप...रातभर Hospital, Doctors.......शहनाई और 7 फेरे का Climax

 

 

उन्होंने मौके पर शराब धंधेबाज भोगेन्द्र सहनी एवं जगमोहन सहनी को भी गिरफ्त में ले लिया। उन्होंने बताया कि अलग अलग केस दर्जकर तीन नामजद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें