Madhubani News: सावधान! बेनीपट्टी सिद्धपीठ उच्चैठ मंदिर में घूम रहे Chain Snatchers, तीन गले साफ
Madhubani News: सावधान! बेनीपट्टी सिद्धपीठ उच्चैठ मंदिर में घूम रहे Chain Snatchers, तीन गले साफ। जहां, बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सिद्धपीठ उच्चैठ में सोमवार को उचक्कों ने तीन महिलाओं के गले से सोने का चेन गायब कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बासोपट्टी ब्लॉक के ज्योति सर्राफ और सपना मुरारिका एक साथ ही दर्शन केलिए आये हुए थे। पूजा कर परिसर में आये तो गले से सोने का चेन गायब था।
वहीं, हरलाखी के कसेरा गांव की शिक्षिका वीणा कुमारी के गले से भी उचक्कों ने सोने का चेन गायब कर दिया। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि, चेन गायब होने की सूचना पुलिस प्रशासन को दी, लेकिन, कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पुलिस सिर्फ सीसीटीवी देख रही थी।