back to top
18 मार्च, 2024
spot_img

Madhubani News| अंधराठाढ़ी में खेलते-खेलते पांच बच्चे ईंट-भट्ठे के गड्ढे में गिरे, एक की मौत, चार की हालत नाजुक, दो Darbhanga Refer

spot_img
spot_img
spot_img

Madhubani News अंधराठाढ़ी में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां खेलते-खेलते पांच बच्चे ईंट-भट्ठे के खोदे गड्ढे में गिर गए। इसमें एक की मौत हो गई। चार की हालत नाजुक बनी हुई है। ईंट भट्ठे के पास खोदे गए पानी से भरे एक गड्ढे के पास सभी बच्चे खेल रहे थे। खेलने के दौरान हादसा में एक बच्चे की मौत हो गई। चार की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा, अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के गीदरगंज गांव का है। दो बच्चे दरभंगा रेफर कर दिए गए हैं। जहां…

Madhubani News| मो.आलमगीर के चार वर्षीय पुत्र आइल की मौत

अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के गीदरगंज गांव में खेलते-खेलते पांच बच्चे अचानक ईंट भट्ठे के पास खोदे गए पानी से भरे एक गड्ढे में गिर गये। इस हादसे में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गयी। मृत बच्चे की पहचान मो.आलमगीर के चार वर्षीय पुत्र आइल के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। वहीं गड्ढे में गिरे चार और बच्चों को किसी तरह लोगों ने बचा लिया गया।

Madhubani News| हादसा, सोमवार देर दोपहर की है

हादसा, सोमवार देर दोपहर की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मदना पंचायत के गीदरगंज गांव वार्ड एक के मो. आलमगीर का बेटा आइल उसी गांव के वार्ड तीन में स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। जहां घर के बगल में चार पांच बच्चे खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्चे अचानक पानी से भरे गड्ढे में गिर गये।

यह भी पढ़ें:  Shocking: NH-227 के पास, 'लावारिस' - बेहोश ' कौन ' ? , पुलिस जुटी जांच में

Madhubani News| हो-हल्ला होते ही दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंचे, दो दरभंगा रेफर

हो हल्ला होते ही दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंच गये। सभी बच्चों को लोगों ने तुरंत पानी से बाहर निकाला। जिसमे एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी। बांकी चार बच्चों में दो को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर किया गया है और दो बच्चे सुरक्षित बताये जा रहे हैं। मदना पंचायत की मुखिया अफसाना खातून ने एक बच्चे के डूबकर मौत के खबर की पुष्टि की है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें