back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 16, 2026
spot_img

Madhubani News: नेपाल में सुलझी Gajhara Dacoity Case की मिस्ट्री… दबोचा गया गजहारा डकैती का ‘लंबू’, पढ़िए… Madhubani Police के इनपुट पर ऐसे कसा शिकंजा!

spot_img
- Advertisement -

Gajhara Dacoity Case: कानून के हाथ भले ही लंबे होते हैं, लेकिन मधुबनी पुलिस के हाथ तो अब नेपाल तक पहुंचने लगे हैं। लदनियां थाना क्षेत्र के गजहारा में हुई चर्चित डकैती कांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जब कांड का मुख्य अभियुक्त नेपाल में धर दबोचा गया।

- Advertisement -

मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत गजहारा गांव में हुई सनसनीखेज डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त को मधुबनी पुलिस द्वारा साझा किए गए खुफिया इनपुट के आधार पर नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इस गिरफ्तारी को कांड के उद्भेदन में एक बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।

- Advertisement -

Gajhara Dacoity Case का मास्टरमाइंड था ‘लंबू’

पुलिस जानकारी के अनुसार, कांड का मुख्य अभियुक्त अमर प्रकाश पासवान उर्फ ‘लम्बू’, जो नेपाल के झीझा, सिरहा का रहने वाला है, घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। मधुबनी पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। निरंतर समन्वय और सूचनाओं के आदान-प्रदान के फलस्वरूप, दिनांक 22 फरवरी 2026 को नेपाल पुलिस ने उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अमर प्रकाश ने लदनियां में हुई डकैती की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में Liquor Ban की उड़ी धज्जियां! निशान मैग्नेट कार में तहखाना बना लाई 343 लीटर शराब, UP-DARBHANGA के तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। मधुबनी पुलिस अब उसकी निशानदेही पर कांड में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि दिनांक 12 फरवरी 2026 को लदनियां थाना क्षेत्र के गजहारा गांव में डकैतों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में लदनियां थाना में कांड संख्या-57/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। जांच के क्रम में पुलिस ने मो. हाकिम नामक एक व्यक्ति को अवैध हथियार और ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। सख्ती से हुई पूछताछ में हाकिम ने गजहारा डकैती कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए 8 अन्य लोगों के शामिल होने का राज खोला था।

इस खुलासे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों- मो. इकबाल, मो. गुलाब, लाल मुहम्मद और मो. हाकिम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, कांड का मास्टरमाइंड ‘लम्बू’ पुलिस की पकड़ से बाहर था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद इस मामले की सभी कड़ियां जुड़ गई हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस गिरोह के बाकी सदस्य भी सलाखों के पीछे होंगे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब टैलेंट नहीं कुंडली देखकर मिल रहा काम! फलक नाज ने खोली टीवी इंडस्ट्री की पोल

Falaq Naazz News: टेलीविजन की दुनिया, जहां सितारों की चमक और संघर्ष की कहानियां...

Oscars 2026: जानिए किन फिल्मों और एक्टर्स के नाम है सबसे ज्यादा अकादमी अवॉर्ड्स का रिकॉर्ड!

Oscars News: हर साल की तरह इस साल भी हॉलीवुड के सितारों का मेला...

OnePlus 13: अमेजन पर धमाकेदार डील, क्या आपको खरीदना चाहिए यह फोन?

OnePlus 13: स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियम डिवाइसेस को लेकर उत्साह हमेशा चरम पर रहता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें