
Madhubani Jail Raid: बिहार के मधुबनी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शुक्रवार की सुबह मंडल कारा में हड़कंप मच गया। सदर एसडीएम के नेतृत्व में अचानक हुई छापेमारी में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिससे जेल प्रशासन की नींद उड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे मधुबनी मंडल कारा में छापेमारी की गई। सदर एसडीएम चंदन कुमार झा के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन अमित कुमार और एसडीपीओ टू मनोज राम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल कारा पहुंचा। अचानक हुए इस एक्शन से कारा के अंदर और बाहर दोनों जगह हड़कंप मच गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। अधिकारी मुख्य द्वार से अंदर दाखिल हुए और फौरन तलाशी अभियान शुरू किया।
कहां-कहां हुई Madhubani Jail Raid की तलाशी?
पुलिस कर्मियों के साथ करीब दो घंटे तक कैदी वार्ड के अंदर एवं बाहर सघन तलाशी ली गई। इस दौरान जेल के बाहर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। औचक निरीक्षण टीम ने मंडल कारा के कोने-कोने को छान मारा। अधिकारियों ने बंदियों के कमरे, किचन, अस्पताल और यहां तक कि शौचालयों में भी बारीकी से तलाशी ली। इसके अलावा, कैदी वार्ड के बाहर बगीचे और खेतों में भी खोजबीन की गई।
तलाशी में क्या-क्या मिला?
इस सघन तलाशी अभियान के दौरान कैदी वार्ड के पास एक कागज पर लिखे कुछ मोबाइल नंबर पुलिस की नजर में आए, जिन्हें तुरंत जब्त कर लिया गया। कैंपस से एक छोटा चाकू भी बरामद हुआ। हालांकि, इन दो चीजों के अलावा कोई अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद होने की बात सामने नहीं आई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
तलाशी के बाद अधिकारियों ने वार्ड के अंदर और बाहर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया। इस दौरान, अधिकारियों ने मंडल कारा अधीक्षक ओम प्रकाश शांति भूषण और सहायक उपाधीक्षक राजीव कुमार से कई महत्वपूर्ण जानकारियां लीं। एसडीओ ने बताया कि सुबह-सुबह की इस Madhubani Jail Raid के दौरान एक कागज पर लिखे कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं, जिनकी जांच जारी है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें







