spot_img

Madhubani News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया बेनीपट्टी में दर्जन से अधिक नर्सिंगहोमों की जांच

spot_img
- Advertisement -

बेनीपट्टी। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के निर्देश पर सिविल सर्जन द्वारा गठित स्वास्थ्य विभाग की 10-12 सदस्यीय टीम ने बेनीपट्टी के लगभग एक दर्जन से अधिक नर्सिंगहोमों की जांच की। स्वास्थ्य विभाग की टीम का नेतृत्व पंडौल के पीएचसी प्रभारी डा. शकील और कलुआही के पीएचसी प्रभारी सुधाकर मिश्रा कर रहे थे।

- Advertisement -

Madhubani News: टीम के बेनीपट्टी पहुंचते ही कई नर्सिंगहोमों के संचालक संस्था को बंद कर फरार

टीम ने रवि डेंटल क्लीनिक, डा. एसके सिंह क्लीनिक, ठाकुर डेंटल क्लीनिक, मां गायित्री प्रा. स्वा. केंद्र, डा. जेसी झा, डा. शीला झा, डा. पीआर सुल्तानियां का आस्था हाॅस्पीटल, आॅरडेंट डेंटल क्लीनिक, नूतन क्लीनिक, मां हाॅस्पीटल, रामजानकी हाॅस्पीटल, एमआर इमरजेंसी हाॅस्पीटल सहित करीब एक दर्जन से अधिक नर्सिंगहोमों में पहुंच रजिस्ट्रेशन, चिकित्सकों की उपस्थिति व दिन वाइज डयूटी सारणी, मरीजों की उपस्थिति व स्थिति, कर्मियों की संख्या व उपस्थिति तथा एजुकेशन प्रमाणपत्र, पैथोलैब, आॅपरेशन रूम, कमरों की संख्या व स्थिति, साफ सफाई, शौचालय की स्थिति, फायर सामग्री, बेड, कार्यालय सहित अन्य कई विन्दुओं पर जांच की।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इधर, जांच टीम की आने की भनक लगते ही कई नर्सिंगहोमों के संचालक कंेंद्र को बंद कर फरार हो गए। हालांकि जांच टीम रिपोर्ट सीएस को सौंपने की बात कह कुछ भी बताने से परहेज कर विदा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में बेनीपट्टी के सभी नर्सिंगहोमों की जांच कराने और फर्जी नर्सिंगहोमों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन दिया गया था।

Madhubani News: जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के निर्देश पर सिविल सर्जन द्वारा गठित टीम ने की जांच

जहां सुनवाई के बाद जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के निर्देश पर सीएस द्वारा टीम का गठन कर जांच कराई गयी है। हालांकि बेनीपट्टी में नर्सिंगहोम की जांच की बात अब आम बात हो गई है। जांच पर जांच के बाद भी फर्जी नर्सिंगहोम काफी फल फूल रहे हैं।

 

जांच में अगर कोई नर्सिंगहोम अवैद्य भी साबित होता है तो उसे कुछ दंड लगाकर फिर फलने फूलने का आशीर्वाद देकर माफ कर दिया जाता है। जिसके कारण ऐसे ऐसे लोेगों का मनौबल और बढ़ता ही जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Road Accident दरभंगा में खौफनाक हादसा! घोघराहा-बसैठा सड़क पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, दो युवक खून से लथपथ DMCH रेफर

Bihar Road Accident: दरभंगा जिले के जाले में शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण Bihar Road Accident में सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के दो 40 वर्षीय युवक गंभीर रूप से #BiharRoadAccident,#DarbhangaNews,#JaleAccident

Bhagalpur News पूर्वोत्तर से चली ‘एकता की लहर’ नवगछिया पहुंची, क्यों खास है यह यात्रा? पढ़िए – भव्य स्वागत, और मनमोहक सांस्कृतिक आवरण और...

Bihar Motorcycle Rally: पूर्वोत्तर के आठ राज्यों से निकली राष्ट्रीय एकता मोटरसाइकिल रैली बिहार के नवगछिया पहुंची। एसपी ने जवानों का स्वागत कर 'नशामुक्त भारत' का संदेश दिया। #BiharMotorcycleRally,#NationalUnityDay,#DrugFreeIndia

मुंगेर विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला: 16 सरकारी कॉलेजों में नए प्रभारी, अब कौन संभालेगा कमान?

Bihar Munger University: मुंगेर विश्वविद्यालय ने 16 राजकीय डिग्री कॉलेजों में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। अब नजदीकी अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्य प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे, जिससे #MungerUniversity,#BiharEducation,#CollegeAdmin

भागलपुर-बांका में शुरू हुई बिजली क्रांति! अब सूरज की रोशनी से जगमग होंगे घर, मिलेगी लो वोल्टेज से मुक्ति

Bihar Solar Energy: बिहार के भागलपुर और बांका में सौर ऊर्जा का नया सवेरा हुआ है। बांका में 85 मेगावाट के चार बड़े सोलर प्लांट बिजली संकट दूर कर रहे हैं, वहीं भागलपुर रूफटॉप इंस्टॉल #BiharSolarEnergy,#BhagalpurNews,#GreenEnergyBihar