लौकही। अंधरामठ पुलिस ने जिला परिषद सदस्य मलखान सिंह और उसके पिता तपेश्वर सिंह को उसके घर नेउर से रविवार की रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Madhubani Zilla Parishad member arrested; थानाध्यक्ष सदन राम ने देशज टाइम्स को बताया
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि मलखान सिंह और उसके पिता द्वारा बीते वर्ष 17 नवंबर 2023 को झंझारपुर के उत्पाद पदाधिकारी एएसआई पिंटू कुमार, संजय पासवान तथा अन्य






Madhubani Zilla Parishad member arrested; पुलिस बलों के साथ हाथापाई, गाली-गलौज, और…
पुलिस बलों के साथ हाथापाई, गाली-गलौज तथा सरकारी कार्य में बाधा जैसे संगीन मामले को लेकर मलखान सिंह और उसके पिता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
Madhubani Zilla Parishad member arrested; फरार…आखिरकार चढ़ा हत्थे
जहां मलखान सिंह और उसके पिता फरार चल रहे थे। बताते चलें कि मलखान सिंह लौकही प्रखंड क्षेत्र संख्या 42 के जिला परिषद सदस्य हैं।
Madhubani Zilla Parishad member arrested; हमेशा विवादों में घिरे
ज्ञात हो कि बीते वर्ष जूलाई 2023 में लौकही थाना क्षेत्र के अटरी निवासी विकास साह हत्या मामले में जेल भी जा चुके हैं। हमेशा विवादों में घिरे रहने के कारण सुर्खियों में बने रहें है।








