back to top
27 मार्च, 2024
spot_img

Madhubani News | Jaynagar News | शराब धंधेबाजों का मनोबल सातवें आसमान पर, दो पैंथर मोबाइल पुलिस को मारी गोली, एक की हालत नाजुक

जयनगर से पैथर पुलिस कर रहे थे पीछा, नरार में शराब तस्करों ने पलटकर मारी गोली

spot_img
spot_img
spot_img

शराब धंधेबाजों ने दो पैंथर मोबाइल पुलिस के जवानो को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शुक्रवार की रात नरार ट्रेनिंग चौक के निकट की है। शराब धंधेबाजी के सुचना पर पैंथर मोबाइल पुलिस मो. महबूब तथा राहुल कुमार दो चोकीदारो के साथ जयनगर शराब धंधेबाजों का बाइक से पीछा करने लगे। पीछा करते करते वे लोग कलुआही थाना क्षेत्र के नरार ट्रेनिंग चौक के निकट पहुंच गये।

यह भी पढ़ें:  Special Ticket Checking Campaign | टिकट...टिकट...Ticket please...NO टिकट...Samastipur, Darbhanga, Saharsa, Raxaul, Narkatiaganj, Motihari, Jaynagar, Sitamarhi में ₹38.63 लाख की फोकट में ट्रेन यात्रा, बेटिकट...

 

उधर शराब धंधेबाज पैथर पुलिस का पीछा करते देख पलटकर तीन गोली मारी। जिसमें एक गोली महबूब के सर पर लगा तथा दूसरा गोली राहुल के जांघ पर लगा। जिससे वे लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरा गोली मिसफायर हो गया। दुसरे बाइक पर दो चौकीदार पैथर के पीछे था। गोलीबारी देख वे लोग इधर उधर जान बचाने में लग गये। इधर गोलीकांड कर शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani की सनसनी, फुलहर हत्या कांड में Police Action में

 

घायल पैंथर पुलिस के जवानो को आनन फानन में जयनगर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद चौकीदार शंकर पासवान व राजेश पासवान ने बताया कि पैथर पुलिस और वे लोग अलग अलग बाइक से धंधेबाज का पीछा कर रहे थे। नरार ट्रेनिंग चौक के निकट धंधेबाजों ने पीछे पलटकर तीन गोली चलायी।

यह भी पढ़ें:  Special Ticket Checking Campaign | टिकट...टिकट...Ticket please...NO टिकट...Samastipur, Darbhanga, Saharsa, Raxaul, Narkatiaganj, Motihari, Jaynagar, Sitamarhi में ₹38.63 लाख की फोकट में ट्रेन यात्रा, बेटिकट...

 

जिसमें दो पैथर पुलिस घायल हो गये। बता दें कि इंडोनेपाल बॉर्डर इलाकों में शराब धंधेबाजी इस कदर परवान पर है कि धंधेबाज द्वारा पुलिस पर हमला कर सीधा चुनौती देने पर आमदा है। यह कोई नयी घटना नही है। इससे पुर्व भी शराब धंधेबाजों ने पुलिस पर कई बार हमला कर चुके है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें