मधुबनी में आजादी के 75 वें अमृतोत्सव पर न्यायाधीशों ने कोर्ट परिसर में किया तिरंगा मार्च
फोटो : मधुबनी कोर्ट परिसर में तिरंगा मार्च करते न्यायाधीश व कोर्ट कर्मी
मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज किशोर राय की अगुवाई में आजादी के 75 वें अमृतोत्सव पर शनिवार को न्यायाधीशों ने हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान के तहत जिला कोर्ट परिसर में मार्च किया।
शनिवार शाम मार्च के दौरान न्यायाधीशों एवं कोर्ट कर्मियों के हाथ में लहराता राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देखते ही बनता था। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला जज के आलावा एडीजे राघवेंद्र विक्रम सिंह परमार, प्राधिकार के सचिव एडीजे प्रीतम कुमार रतन, सीजेएम अंजनी कुमार गोंड,सब जज अनूप सिंह, मुंसिफ विश्वजीत कुमार, कुमारेश, कोर्ट मैनेजर सरफराज आलम, सारंगधर झा,गोविन्द ठाकुर, आशुतोष शिवम,पंकज कुमार झा, राजीव झा, अंशुमन,विमलेश कुमार आदि ने हिस्सा लिया।