spot_img

मधुबनी के मधेपुर में चोरी की दो बाइक के साथ गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार, दो फरार

spot_img
- Advertisement -

फोटो : पुलिस गिरफ्त में बाइक चोर गिरोह के सदस्य

- Advertisement -

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को चोरी की दो बाइक सहित दबोचने में कामयाबी हासिल की है। उक्त कार्रवाई थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव के नेतृत्व में मधेपुर थाने की पुलिस थाना क्षेत्र स्थित सुन्दरबिराजित गांव में छापेमारी कर की है।

- Advertisement -

पुलिस के हत्थे चढ़े बाइक चोर गिरोह के सदस्यों में थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव निवासी आशुतोष यादव उर्फ नकुल यादव के साथ साथ थाना क्षेत्र के ही सुन्दरबिराजित गांव निवासी राम कुमार यादव एवं जितेंद्र कुमार यादव शामिल है। जबकि इस बाइक चोर गिरोह में शामिल सुंदरबिराजित के दो और आरोपी फरार हैं।

- Advertisement -

मधेपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर दबोचे गए इन तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह पर नकेल कसने में पुलिस को अच्छी सफलता हासिल हुई है।

थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मधेपुर थाने में दर्ज 7/22 लूट के एक कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त बीरपुर गांव निवासी आशुतोष यादव उर्फ नकुल यादव के सुन्दरबिराजित गांव में छिपे रहने की गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना सत्यापन हेतु दल बल के साथ राम कुमार यादव के यहां छापेमारी की गई।

छापेमारी के क्रम में उपर्युक्त व्यक्ति के दरवाजे पर बिना नंबर प्लेट लगी एक चोरी की बाइक बरामद कर जब्त की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि राम कुमार यादव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर राम कुमार यादव से पूछताछ में बताए गए इसके निशानदेही पर सुन्दरबिराजित गांव के ही राजू यादव के घर छापेमारी की गई। जहां से आशुतोष यादव उर्फ नकुल यादव और सुन्दरबिराजित गांव के ही जितेंद्र कुमार यादव को दबोच लिया गया।

पुलिस ने राजू यादव के दरवाजे पर से भी एक चोरी की बाइक बरामद कर जब्त की। सुंदर विराजीत से चोरी की दोनों बाइक बरामद कर जब्त कर थाने लाया गया। थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव ने बताया कि बाइक चोरी कर खरीद-बिक्री करने के मामले को लेकर थाने में पदस्थापित एसआई त्रिवेणी प्रसाद सिंह द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पुलिस की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किए गए बीरपुर गांव निवासी आशुतोष यादव एवं सुन्दरबिराजित गांव निवासी राम कुमार यादव सहित जितेंद्र कुमार यादव फरार चल रहे सुन्दरबिराजित गांव निवासी राजू यादव एवं शंकर यादव को नामजद आरोपी बनाया गया है।

धराये तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष की ओर से गठित की गई छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव, एसआई त्रिवेणी प्रसाद सिंह, एएसआई फहीम खां सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision