मुख्य बातें
आठ सूत्री मांगों के समर्थन में बेनीपट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर खेग्रामस ने दिया धरना
फोटो:- बेनीपट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करते खेग्रामस के कार्यकर्ता
बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के कार्यकर्ताओं ने बेनीपट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में अपने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की।






खेग्रामस के सदस्यों ने कहा कि बीडीओ, सीओ और अन्य सभी अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। गरीब त्रस्त है और अधिकारी व सरकार तानाशाह व मस्त है। किसान मजदूरों और गरीब – गुरबों को देखनेवाला कोई नही है। वक्ताओं ने कहा कि हमलोगों ने भूमिहीनों को जमीन मुहैया कराने के उद्देश्य से सरकारी जमीन का ब्यौरा उपलब्ध कराकर अंचल अधिकारी को दिया। लेकिन उनके द्वारा गरीबों को जमीन मुहैया कराने में कोई दिलचस्पी नही दिखाई गयी।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि तमाम योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं और बिचौलिये हावी हैं। उनकी मांगों में भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन देने, जमीन पर बसे लोगों को पर्चा देने, बेनीपट्टी अंचल के राजस्व कर्मचारियों की ओर से जमीन का दाखिल -खारिज करने में मनमानी पर रोक लगाने और सभी राजस्व कर्मचारियों को प्रखंड मुख्यालय में रहकर
कार्यों का निष्पादन कराना सुनिश्चित करने, सभी पंचायतों में नल जल योजना की जांच करने और गड़बड़ी करने वाले दोषी और संवेदक के खिलाफ कार्रवाई किये जाने, राशनकार्ड के आवेदन की जांच कर राशनकार्ड निर्गत करने, मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड धारियों को रोजगार देने और 6 सौ रूपये प्रतिदिन मजदूरी देने, पीएम आवास के लिये किये गये सूची निर्माण की जांच कराने और अवैध उगाही पर रोक लगाने, लोहा स्वास्थ्य उपकेंद्र के अलावा सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों में
एएनएम और चिकित्सकों की व्यवस्था करने सहित अन्य मांगें भी शामिल थी। मौके पर मौजूद जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण, किसान महासभा के जिला सचिव प्रेम कुमार झा, जिला कमिटी सदस्य मदन चंद्र झा, खेग्रामस के जिला प्रभारी अनिल कुमार सिंह, जिला सचिव बेचन राम, माले के प्रखंड सचिव श्याम पंडित, मनीष मिश्रा, चंदेश्वर पासवान, सोनधारी राम, तेतर पासवान, रामवृक्ष पासवान, गुड्डू मंडल, होरिल राम, बिपती देवी, मलभोगिया देवी, रेखा देवी, सुमित्रा देवी और विलट पासवान सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया।








