spot_img

Madhubani News| Basopatti News| बासोपट्टी विद्यालय की रसोईया पवित्री की मिली खेत से लाश…Body पर हथियार के जख्म…Suspicion की मिस्ट्री@ Murder After Rape?

बासोपट्‌टी की स्थानीय विद्यालय की रसोइया पवित्री देवी की लाश जिस परिस्थिति में बरामद हुई है। उसमें अपराध की प्रवृत्ति कई चीजों की ओर इशारा कर रहे हैं। कारण, शादी के कार्यक्रम से लौटने के दौरान आखिर क्या हुआ? पड़ताल यहीं से शुरू होगी जहां, रात्रि करीब दो बजे पड़ोस के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह घर की ओर निकलीं। मगर, घर नहीं पहुंच सकीं। घर से कुछ दूरी पर सुनसान गाछी की खेत में लाश मिली। यह अपराध के कई साक्ष्य की ओर इशारा भर है जहां...पुलिस की गहन पड़ताल चल रही है...

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Basopatti News| बासोपट्टी विद्यालय की रसोईया पवित्री की खेत से लाश मिली है।…Body पर हथियार के जख्म हैं।…Suspicion की मिस्ट्री@ यही है, Murder हुआ है वह भी लूटपाट की कोशिश, आपसी विवाद या Rape? के बाद।

- Advertisement -

Madhubani News |Basopatti News| अभी तक हत्या,लूट, आपसी विवाद या रेप की पुष्टि नहीं है…लेकिन अपराध की प्रवृत्ति यही है..

हालांकि, पुलिस अभी तक ना तो हत्या की बात कही है, न लूट की कोशिश ना ही रेप की पुष्टि या कोई आपसी विवाद की ही बातें सामने आईं हैं। लेकिन, अपराध की प्रवृत्ति (propensity for crime) की आशंका यही है, अपराध का स्वभाव यही कहता है कि खेत से मिली 45 वर्षीय महिला पवित्री की लाश और शरीर पर धारदार हथियार के जख्म के बाद परिजनों ने जो हत्या की आशंका जताई है। वह सच निकलेंगी जहां, वारदात बासोपट्टी प्रखंड के वीरता गांव का है। पुलिस की पूरी टीम जांच में जुटी है।

- Advertisement -

Madhubani News | Basopatti News| इलाके में सनसनी है

जानकारी के अनुसार, बासोपट्टी थाना क्षेत्र के खौना पंचायत के वीरता गांव के समीप सुनसान खेत से शुक्रवार को 45 वर्षीय एक महिला का शव मिला है। परिजन एवं ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, एसआई मधु कुमार सिंह,अशरफ अली, पीएसआई प्रिया कुमारी सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव, 'सम्राट चौधरी पर जनमत संग्रह' – PK का सीधा हमला

Madhubani News | Basopatti News| पीट-पीट कर और तेज हथियार से शरीर के कुछ जगहों पर वार से कटे का निशान

मृतक महिला की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के वीरता गांव निवासी पवित्री देवी (45 वर्ष) के रूप में की गयी है। मृतक महिला के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि पीट पीट कर तेज हथियार से घटना को अंजाम दिया गया है। शव देखने से पता चल रहा था कि पीट पीट कर एवं तेज हथियार से शरीर के कुछ जगहों पर वार करने से कटे का निशान दिखा। इस कारण परिजन भी हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे।

यह भी पढ़ें:  बिहार का लाल 15 साल की उम्र में बना 'क्रिकेट किंग', तोड़ा सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड!

Madhubani News | Basopatti News| गांव के ही विद्यालय में रसोईया के पद काम करती थी पवित्री

इधर, घटनास्थल पर शुक्रवार को सुबह सूचना फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक महिला के तीन पुत्री एवं दो पुत्र हैं। दोनों पुत्र बाहर रहते हैं। घर में महिला के सिर्फ पुतोहू एवं बेटी रहती है। महिला गांव के ही विद्यालय में रसोईया के पद पर काम कर रही थी। बीती रात्रि घर के बगल में शादी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए महिला निकली हुई थीं।

Madhubani News | Basopatti News| बाद में परिजनों ने शव की पहचान की

रात्रि करीब दो बजे तक पड़ोस के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद घर की ओर निकली। घर में महिला के परिजन बगल के कमरे में सोए थे। जिस वजह से कुछ पता नही चला। जब सुबह के क्रम में घर से कुछ दूरी पर सुनसान गाछी की ओर खेत में महिला का शव ग्रामीण देखें तब घटना को लेकर शोरगुल हुआ। मृतिका महिला के परिजन को ग्रामीणों ने जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने शव की पहचान की।

यह भी पढ़ें:  पंडवानी की 'महारानी' तीजन बाई नहीं रहीं, पद्म विभूषण से सम्मानित गायिका ने 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Madhubani News | Basopatti News| थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया

घटना को लेकर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया एवं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हालांकि अभी तक घटना का खुलासा नही हो पाया है। किस जगह और कैसे घटना हुई इसका खुलासा करने में पुलिस लगी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अभी हत्या या दुष्कर्म की कोई पुष्टि नहीं है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा। तहकीकात जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब नहीं होगी राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा से बिजली कटौती! बिहार सरकार के इस फैसले से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है तैयारी

Bihar Electricity: बिहार सरकार ने पटना के ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्यशाला को राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा बनाने का फैसला किया है। इस कदम से बिजली वितरण नेटवर्क मजबूत होगा और उपभोक्ताओं#BiharElectricity,#PatnaNews,#PowerSupply

बांका में खौफनाक डबल Muder! अमरपुर में अपराधियों का दुस्साहस, दो युवकों की हत्या |घात लगाए बैठे थे हमलावर, बाइक सवारों को भूना

Banka Double Murder: बिहार के बांका में अपराधियों ने दो युवकों गुंजन सिंह और सिट्टू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। शराब पीकर लौटते समय हुए इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत फैल ग#BankaNews,#DoubleMurder,#AmarpurCrime

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव, ‘सम्राट चौधरी पर जनमत संग्रह’ – PK का सीधा हमला

Prashant Kishor Bankipur: जन सुराज ने प्रशांत किशोर को बांकीपुर उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। प्रशांत किशोर ने इसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की 6 महीने की सरकार पर 'जनमत संग्रह' बता#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics

दरभंगा में बड़ा साइबर हमला! रिटायर्ड रेलकर्मी की जिंदगी भर की कमाई उड़ाई, पेंशन A/c से 4.96 लाख…कई ट्रांजेक्शन?

Darbhanga Cyber Crime: दरभंगा में एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके पेंशन खाते से 4 लाख 96 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस जांच में जुटी है और पीड़ित ने कार्रव#DarbhangaNews,#CyberFraud,#BiharCrime