spot_img

Madhubani News| Bisfi News|विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या…जब मर गईं, जाकर Darbhanga दिल्ल्ली मोड़ के Private Hospital में करा दिया Admitted

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Bisfi News| विवाहिता संगीता देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। हद यह…जब संगीता देवी मर गईं, जाकर Darbhanga दिल्ल्ली मोड़ के एक Private Hospital में उसे Admitted करा दिया। इस मामले में, संगीता देवी के परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या करने की एफआईआर पति संतोष यादव सहित ससुराल वालों के पर दर्ज कराई है।

- Advertisement -

Madhubani News| Bisfi News | संगीता के पिता राजेंद्र यादव ने कहा, मेरी बेटी की हत्या हुई है, ससुरावालों ने मार डाला

इसमें पिता राजेंद्र यादव ने अपनी बेटी संगीता की हत्या करने की बात ससुराल वालों पर करते हुए पुलिस से कहा है, पहले तो उसकी पीट-पीटकर ससुरालवालों ने हत्या कर दी। बाद में हत्या को छुपाने के लिए इन लोगों ने मृत अवस्था में उनकी पुत्री को दरभंगा के दिल्ली मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। मामला, बिस्फी थाना क्षेत्र के भगौती गांव का है जहां, अब पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। जो तस्वीर आप देख रहे हैं वह मृतक विवाहिता संगीता की फाइल फोटो है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सनसनीखेज खुलासा! भोजपुर में SDM पर लगा गंभीर आरोप, क्या मिलेगी भारत तिवारी के परिवार को इंसाफ?

Madhubani News| Bisfi News | संगीता की संदेहास्पद मौत में हत्या की एफआईआर

जानकारी के अनुसार, बिस्फी थाना क्षेत्र के भगौती गांव निवासी संतोष यादव की पत्नी संगीता देवी (28) की मौत संदेहास्पद स्थिति में इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में हो गई। घटना को लेकर मृतका के पिता पतौना थाना क्षेत्र के नाहस गांव निवासी राजेन्द्र यादव के आवेदन के आधार पर बिस्फी थाने में पति सहित अन्य लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब...हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ' 'सरप्राइज चेक ' का क्या रहा इंपैक्ट

Madhubani News| Bisfi News | पिता ने कहा, जब मैं दरभंगा पहुंचा, सभी मेरी बेटी को छोड़कर भाग गए

संगीता के पिता का कहना है कि मेरी पुत्री की हत्या उसके ससुराल वालों ने पीट-पीटकर कर दी।आरोप छुपाने को लेकर इन लोगों ने मृत अवस्था में दरभंगा के दिल्ली मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में मेरी पुत्री को भर्ती करा दिया। सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को सुबह जब हम सभी दरभंगा पहुंचे तो उक्त सभी लोग मेरी पुत्री को छोड़ भाग गए। उसके बाद अस्पताल से शव को भगौती गांव लाया गया। और, बिस्फी थाना पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें:  सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C की भीषण गर्मी, पढ़ें IMD का AlERT

Madhubani News| Bisfi News | नौ साल पहले हुई थी संगीता की शादी, एक पुत्र और दो पुत्री का खुशहाल परिवार अब दर्द के साए में जिंदा रहेगा 

उन्होंने बताया कि 9 वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार भगौती गांव निवासी देवचन्द्र यादव के पुत्र संतोष यादव के साथ शादी हुई थी।शादी के बाद मृतका को तीन बच्चे भी हुए।जिसमें दो पुत्री एवं एक पुत्र हैं। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वालों की ओर से बराबर मारपीट और प्रताड़ना दी जाती थी।

Madhubani News| Bisfi News | बिस्फी थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अविनाश कुमार की तहकीकात तेज

घटना की सूचना मिलते ही बिस्फी थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अविनाश कुमार ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C...

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 28 जून के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट ज#BiharWeather,#MonsoonBihar,#WeatherAlert

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate