मई,6,2024
spot_img

समस्तीपुर कोरेंटिन सेंटर में पहुंची नर्तकी,अश्लील डांस पर जमकर प्रवासी मजदूरों ने लगाए ठुमके

spot_img
spot_img
spot_img

समस्तीपुर, देशज न्यूज। स्थानीय एक  कोरेंटिन सेंटर में जमकर धमाल  हुआ है। मामला विभूतिपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज देसरी कर्रख स्थित कोरंटिन सेंटर से जुड़ा है। यहां प्रवासी मजदुरों ने भोजपुरी गीतों पर जमकर थिरकते  दिखे। इनके ठुमके से यूपी व बिहार हिल गया। कार्यक्रम को लेकर शानदार स्टेज मध्य विद्यालय कर्रख परिसर में बनाया गया था।रंगीन लाइटों के बीच बाहर से नर्तकों को भी बुलाए जाने से कार्यक्रम काफी रंगीन हो गया। यहां तक  कार्यक्रम के आगे बढ़ने केदौरान पूरा नृत्य ही अश्लील होता चला गया।

जानकारी के अनुसार, अब यह कार्यक्रम हाइटेक हो गया है। इसको संज्ञान में लिया गया है।वहीं, कार्यक्रम केआयोजक जिनसे कहकर प्रवासी लोगों ने मनोरंजन  का यह  कार्यक्रम आयोजित करवाया उन्हें अब जवाब देना भारी पड़ रहा। मुखिया पति ललन पासवान कहते हैं, सेंटर में बाहर के किसी भी लोग की कार्यक्रम में भागीदारी नही हुई थी।यहां रह रहे प्रवासी मजदूरों के बीच मनोरंजन को लेकर यह कार्यक्रम हुआ था। वहीं स्कूल के प्रधानाध्यापक सह सेंटर प्रभारी राजकिशोर बताते हैं, यह कार्यक्रम किसके आदेश पर हुआ इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

जानकारी के अनुसार, एक वार्ड सदस्य ने उत्साह में वह सबकुछ व्यवस्था कर डाली जिसने लॉकडॉउन 4 की धज्जियां उड़ा दी। आसपास के लोंगों ने भी नाच का जमकर लुफ्त उठाया। वहीं, सीओ उदय कांत मिश्र ने बताया कि केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण पूछा गया है। अनुशासनहीनता के आरोप में सेंटर पर रहने वाले मजदूरों को मिलने वाले लाभ से भी वंचित किया जा सकता है। इस बात को लेकर अभी विमर्श किया जा रहा है। अभी कोरेंटिन सेंटर कर्रख में 82 प्रवासी मजदूर हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News@May5 : खेत में फंसी Tejashwi Yadav की Car! लड़खड़ाते निकले बाहर

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें