spot_img

संदिग्ध तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग जा रहे दो छात्रों को रौदा, मौके पर ही दोनों की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन-सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी जिले के सिकरहना अनुमंडल के शिकारगंज थाना क्षेत्र मे तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग जा रहे दो छात्रों को कुचल दिया। दोनों छात्रों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ढाका शिकारगंज सड़क को जाम कर दिया। इसकी सूचना पर सिकरहना डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व मे कई थानो के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, शिकारगंज थाना क्षेत्र के कठमलिया चौक के समीप आज सुबह कोचिंग मे पढने जा रहे दो छात्रो को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इसमें दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गयी।

वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त ट्रक पर दो-दो नंबर प्लेट लगा है। साथ ही, ट्रक पर ओवरलोड भी है। ग्रामीणों ने कहा कि अक्सर इस सडक पर ओवरलोड ट्रक गुजरते हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करती है।

वहीं, सिकरहना डीएसपी ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से दोनों छात्र की मौत घटना स्थल पर हो गयी। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दोनों परिजनों को सरकारी मुआवजा दिलवाया जाएगा। वहीं संदिग्ध ट्रक की दो-दो नम्बर प्लेट व ओवर लोड की जांच कराकर गाड़ी संचालक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion