spot_img

रेडिमेड कपड़ा व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर, कैश और मोबाइल लूटकर फरार

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां रक्सौल शहर के नागा रोड निवासी प्रमुख रेडिमेड कपड़ा व्यवसायी ओमप्रकाश वर्णवाल के 42 वर्षीय पुत्र विवेक वर्णवाल को रविवार शाम अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया।

- Advertisement -

वहीं, घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फ़रार हो गए। घटना आदापुर दरपा क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि कपड़ा व्यवसायी विवेक वर्णवाल रक्सौल से आदापुर दरपा में लहना वसूली करने के लिए गये थे।

- Advertisement -

जहां दरपा के समीप पहले से घात लगाए बाइक सवार अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी से उनका मोबाइल व नकदी रुपए छीन लिए।

- Advertisement -
रेडिमेड कपड़ा व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर, कैश और मोबाइल लूटकर फरार
रेडिमेड कपड़ा व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर, कैश और मोबाइल लूटकर फरार

वही विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायी विवेक को कमर में गोली मार दी और मौके से फ़रार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल व्यवसायी को रक्सौल डंकन अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर होते देख चिकित्सको द्धारा रेफर करने के बाद उनका इलाज रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित एस.आर.पी.अस्पताल में चल रहा है।

उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। दरपा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल के साथ अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion