मई,11,2024
spot_img

महिला यात्री से दो लाख की छिनतई, डीआराम से मिलने की कोशिश करने पर पीड़ित परिजनों को सुरक्षा बलों ने खदेड़ा

spot_img
spot_img
spot_img

मुंगेर में एक बड़ी लूट की वारदात हुई है। प्लेटफार्म नंबर 02 पर इंटरसिटी 03 नंबर पर डीआरएम एक ही प्लेटफार्म पर अपराधियों ने पुलिस को चकमा देकर नकदी सहित 2 लाख की संपत्ति गायब कर पुलिस को गहरा चकमा दिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह अज्ञात अपराधी ने एक महिला से उस वक्त छिनतई की घटना को अंजाम दिया जब मालदा मंडल के प्रबंधक जमालपुर स्टेशन में मौजूद थे। इस घटना से पूरे रेल क्षेत्र में हड़कंप मच गई और सभी वरीय पदाधिकारी व अन्य कर्मी हक्का बक्का रह गए।

मंडल प्रबंधक निरीक्षण के लिए तीन नंबर प्लेटफार्म पर मौजूद थे तभी अपराधियों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया और एक महिला से नगदी सहित जेवरात लेकर चला गया। सबसे बड़ी बात है कि यह मामला प्लेटफार्म नंबर दो का है जहां सभी वरीय सुरक्षाकर्मी और तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| हरनगर-सकरी रेलखंड पर ट्रेन और ट्रक की भीषण टक्कर, गेटमैन की बड़ी लापरवाही, JCB मंगवाकर ये हुआ?

रेल थानाध्यक्ष ने परिजनों को शांत करा अन्य ट्रेन से पटना भेजा। अपराधियों का मन इतना बढ़ा हुआ है कि अब रेल के वरिय पदाधिकारियों के समक्ष भी अपराध की घटना को अंजाम देने से गुरेज नहीं कर रहे हैं।

इससे पूरा प्रशासन सदमे में आ गया। स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा के बीच अपराधियों ने ऐसा चकमा दिया कि सबके होश उड़ गए। मामला पूर्व रेलवे मालदा मंडल अंतर्गत मॉडल स्टेशन जमालपुर के प्लेटफार्म संख्या 2 का है। जब पीड़ित परिजन यात्री डीआरएम यतेंद्र कुमार मिलने की कोशिश की तो सुरक्षा बलों ने पीड़ित रेलयात्री को खदेड़ दिया। जिससे पीड़ित परिजनाें का आक्रोश फूट पड़ा और यात्रा रद्द कर सुरक्षा कर्मियों समक्ष हंगामा करने लगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar STF, Gopalganj Police की Joint Combing, आतंकी UAPA का मुजरिम, बिहार का Hardcore Naxalite Sameer Dangi गिरफ्तार

महिला यात्री से दो लाख की छिनतई, डीआराम से मिलने की कोशिश करने पर पीड़ित परिजनों को सुरक्षा बलों ने खदेड़ामहिला के पास सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी सहित बीस हजार नगदी व आधार कार्ड बैग में था। जिसे अपराधियों ने चपत कर घटना को अंजाम दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गया और अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी। छिनतई की घटना के बाद पुनः स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई और सभी पदाधिकारी हक्का बक्का रह गए क्योंकि स्टेशन पर डीआरएम मौजूद थे।

घटना की पुष्टि रेल थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने किया तथा कहा कि उक्त महिला पति रुपेश कुमार सिंह पिता अनिल सिंह द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसपर रेल कांड 41/22 मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार छिनताई के बाद महिला ने काफी शोर मचाया लेकिन अपराध कर्मी भागने में सफल रहे ।

रेल पुलिस या अन्य कर्मी अपराधी को पकड़ पाने में नाकाम रहे। महिला यात्री प्रतिमा कुमारी अपने बच्चों लेकर ट्रेन संख्या 13401 कोच सी वन बर्थ 55-56 पर सवार होकर जमालपुर से पटना जा रही थी। जो बड़ी दौलतपुर जमालपुर की निवासी हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Jale News| शिक्षक की बाइक ले उड़े अपराधी

इस संदर्भ में कड़ी आपत्ति जताते हुए देश ने कहा कि भागलपुर क्यों रेलखंड पर स्थिति काफी गंभीर है अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है कई स्टेशनों पर खुलेआम छिनतई की घटना घट रही है और प्रशासन इसे रोक पाने में असफल है। जबकि भागलपुर से क्यूल रेलखंड तक करोड़ो रुपये सुरक्षा कर्मियों को वेतन दी जा रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें