spot_img

Jhanjharpur News| Darbhanga के दामाद का Madhubani के Jhanjharpur में कत्ल-ए-आम, पत्नी, सास समेत दो बच्चियों को जत्ता के हथरा से पीट-पीट कर हत्या

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर मधुबनी के झंझारपुर से है। जहां, झंझारपुर थाना क्षेत्र के सुखेत पंचायत स्थित वारिसलाल चौक के निकट वहशी दामाद ने अपनी सास, पत्नी और दो मासूम बच्ची की सर कुचल कर हत्या कर दी है। बीती रात वारदात को अंजाम देकर दरभंगा के रहने वाला युवक सह दामाद पवन वहां से फरार है। मौके पर झंझारपुर थाना समेत अनुमंडल के कई थानों लखनौर, झंझारपुर आरएस थाना, भैरवस्थान की पुलिस वहां कैंप कर रही है। वहीं, एसएफएल की टीम भी पहुंच रही है। मौके पर एसडीपीओ पवन कुमार, झंझारपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, आरएस थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, लखनौर की थानाध्यक्ष रेणु कुमारी, भैरवस्थान के सुनील कुमार झा समेत पुलिस बल का वहां जमावड़ा है। Madhubani Bureau Sameer Kumar Mishra के साथ Kumar Gaurav की झंझारपुर सुखैत गांव से Report

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Darbhanga के दामाद का Madhubani के Jhanjharpur में कत्ल-ए-आम का तांडव मचा है। जहां, पत्नी, सास समेत दो बच्चियों को जत्ता के हथरा से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप घर के दामाद दरभंगा के रहने वाले युवक पवन महतो पर लगा है। उसने अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। झंझारपुर के एसडीपीओ पवन कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। शवों को जब्त कर आगे की प्रक्रिया चल रही है।Madhubani Bureau Sameer Kumar Mishra के साथ Kumar Gaurav की report….

- Advertisement -

Jhanjharpur News| सनकी दामाद पवन ने ससुराल में अपनी पत्नी,दो मासूम बच्चियों समेत सास की घर में बिछा दी लाश

दामाद पवन कुमार ने अपनी ससुरास मधुबनी के झंझारपुर में कत्ल-ए-आम मचा दिया। इस सनकी दामाद पवन ने ससुराल में अपनी पत्नी,दो मासूम बच्चियों समेत सास की पत्थर से कुचकर निर्मम तरीके से कुचल कर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना बीते शुक्रवार देर रात की बताई गई है।

- Advertisement -

Jhanjharpur News| जत्ता के हथरा से पीट-पीट कर निर्मम हत्या, सुहानी और सचिन ने छुपकर बचाई जान

जानकारी के अनुसार, कलयुगी सिरफिरा दामाद ने घर में सो रहे हैं अपने ही पत्नी सास और दो मासूम बच्चों को शुक्रवार की देर रात जत्ता के हथरा से पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दिया। वही घर में अपने दादी के साथ सो रहे सुहानी और सचिन ने अनाज रखने वाले कोठि के कोने में छिपकर जान बचाने में कामयाब रहा। सुहानी और सचिन ने बताया कि हमदोनों अपने दादी, दीदी और दोनों बहनों को हत्या करते देखा खुद को बचने के लिए खामोश रहे नहीं तो हमलोगों को भी मार डालता।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब...हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ' 'सरप्राइज चेक ' का क्या रहा इंपैक्ट

Jhanjharpur News| सुबह होते ही विभत्स हत्या की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली

सुबह होते ही विभत्स हत्या की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मामला झंझारपुर थाना क्षेत्र के सुखेत के बरिशलाल चौक की है। घटनास्थल पर सबसे पहले 112 नंबर की पुलिस पहुंची उसके बाद झंझारपुर थाना, आरएस ओपी और लखनौर थाना भी पहुंची।

Jhanjharpur News| झंझारपुर एसडीपीओ पवन कुमार तत्काल पहुंचे दल-बल के साथ

घटना की सूचना मिलते ही बिना देर किया मौके पर पहुंचे झंझारपुर डीएसपी पवन कुमार ने बारीकी से घटना के बारे में हकीकत किया। झंझारपुर डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि एसएफएल की टीम आ रही है उनसे भी जांच करवाई जाएगी उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  बड़ा फेरबदल! दरभंगा समेत बिहार में 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जगह नई तैनाती, देखिए पूरी लिस्ट

Jhanjharpur News| बराबर पैसे की कर रहा था डिमांड

वहीं लखन महतो के पुत्र संतोष महतो ने बताया कि मेरा जीजा पवन कुमार महतो पियक्कड़ था,बेवडा़ इंसान था। मेरे बहन के साथ बेरहमी से मारपीट करता था और बार-बार पैसा मांगता रहता था। 4 साल पहले भी 20000 दिए थे। एक बार फिर से दुकान खोलने के नाम पर पैसा मांग रहा था हम लोग खुद गरीब हैं।

Jhanjharpur News| रात में कुछ लोगों को बुलाकर हमारे पूरे परिवार को मार डाला

हम लोग का पारंपरिक पेशा पेंड़ से नीरा उतारने का है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों से यहीं रह रहा था। रात में कुछ लोगों को बुलाकर हमारे पूरे परिवार को मार डाला। वही हत्या आरोपी पवन कुमार महतो घटना को अंजाम देकर फरार चल रहा है अब देखना होगा कि पुलिस कब तक गिरफ्तार करती है।

Jhanjharpur News| हत्यारा पवन महतो बाहर मजदूरी करता था

बताया जाता है कि हत्यारा पवन महतो बाहर मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ससुराल आया था। सास से हमेशा रुपए की मांग करता था। सास मजदूरी कर अपनी पुत्री और उसके बच्चों की परवरिश किया करती थी। शुक्रवार को पवन महतो की ओर से सास से रुपये की मांग की गई थी जिसे उसकी सास प्रमिला देवी ने देने असमर्थता जताई तो सनकी पवन महतो ने देर रात अपनी पत्नी हिरण देवी, बेटी प्रिया 4 बर्ष, बेटी प्रीति 6 बर्ष और 60 सास प्रमिला देवी की जांता पीसने वाले पत्थर से कुचलकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

Jhanjharpur News| बच्चे सुबह होने पर आस पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दी

वहीं घटना को अंजाम देता देख पवन महतो के साले के दो बच्चे जान बचाकर भाग निकले और छुप गए। दोनों बच्चे सुबह होने पर आस पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पर झंझारपुर के DSP पवन कुंअर दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दरभंगा जिले के आवाम गांव निवासी हत्यारे पवन महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी में जुट गए।

यह भी पढ़ें:  बिहार में 1 जुलाई से पहले शिक्षकों के लिए खुशखबरी! पीएचडी, NET, JRF योग्यता वालों को मिलेगी नई जिम्मेदारी, जानें पूरा प्लान

Jhanjharpur News| वारदात से एक दिन पहले शुक्रवार को वह ससुराल आया था

पवन महतो लगातार अपनी सास और पत्नी से पैसे की डिमांड करता था। शराब के नशे में वह लगातार इन साथ लड़ाई झगड़ा करता था। वह भी बाहर कहीं मजदूरी करता था लेकिन वारदात से एक दिन पहले शुक्रवार को वह अपनी ससुराल आया और सास से पैसे की डिमांड करने लगा। सास ने जैसे ही पैसा देने में असमर्थता जाहिर की। दामाद ने बीती रात करीब बारह उस दौरान वारदात को अंजाम दिया जब सभी सो गए।

Jhanjharpur News| हत्यारोपी की तलाश तेज

झंझारपुर के एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया चार लोगों की हत्या कर दी गई है। सिरफिरा है। संतोष के बहनोई समेत दो व्यक्तियों ने जात्ता के लकड़ी से मार डाला। पहले से भी झगड़ा-विवाद रहा है। केस भी चल रहा है। पीने-खाने वाला था। सिरफिरे की तरह अन्य लोगों की मदद से वारदात को अंजाम दिया है। जघन्य हत्या है। जल्द हत्यारोपी को पकड़ेंगे। हत्यारा एक से अधिक है। पूरा अनुसंधान चल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis