spot_img

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में शराब रेड करने पहुंची पुलिस की पिटाई से महिला की मौत, परिजनों का बवाल, आगजनी, सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के पकड़ी इस्माइल में शराब छापेमारी के दौरान एक बुजुर्ग महिला सीता देवी की संदिग्ध मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसके बाद गोबरसही चौक पर मृतका का शव रखकर जमकर बवाल किया गया। इस दौरान आक्रोशितों ने टायर जलाकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में अमृत भारत एक्सप्रेस के इंजन ने दिया धोखा, यात्रियों का फूटा गुस्सा!

जानकारी के अनुसार, सदर थाने की पुलिस पर एक बार फिर छापेमारी के दौरान महिलाओं को पिटने का मामला सामने आया है। इसबार पुलिस की पिटाई से सदर थाना क्षेत्र के पकड़ी इस्माइल गांव की महिला सीता देवी (57 वर्ष) की मौत हो गयी।

इसे लेकर मृतका के परिजनों के साथ ग्रामीणों ने पकड़ी इस्माइल चौक और फिर गोबरसही में जमकर बवाल किया। आगजनी की और यातायात को प्रभावित कर दिया। गोरबसही-भगवानपुर-रामदयालु एनएच के अलावा गोबरसही-सकरी सरैया रोड भी प्रभावित रहा। करीब डेढ घंटें तक आक्रोशित लोग एनएच पर रहें।

मौत से गुस्साएं लोग पुलिस से जमकर नोंकझोक की। साथ ही उन्होंने कहा कि ताड़ी की दुकान चलाने वालों को पुलिस परेशान नहीं करे। पुलिस पर मृतक महिला के परिजनों ने कई गंभीर आरोप भी लगाये है। फिलहाल पुलिस के सख्ती के बाद जाम खत्म हुआ और पुलिस महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में मॉड्यूलर फर्नीचर से मिलेगी रफ्तार ! 14.74 करोड़ से लगेगी फर्नीचर फैक्ट्री

थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने परिजनों के आरोप का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि ये लोग ताड़ी की आड़ में देसी और मिलावटी शराब का धंधा करते है। यह जानलेवा होता है। इसके रोकथाम के लिए पुलिस छापेमारी थी। महिला की मौत पुलिस की पिटाई से नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का खुलासा हो सकेगा।

मामले में सदर थानेदार ने बताया कि पुलिस द्वारा छापेमारी नहीं की गई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान महिला की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतका व उनके परिजन ताड़ी का व्यवसाय करते हैं। छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में अमृत भारत एक्सप्रेस के इंजन ने दिया धोखा, यात्रियों का फूटा गुस्सा!

परिजन व ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि देर रात पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। वे लोग ताड़ी का व्यवसाय करते हैं। उनसे परिवार का भरण-पोषण करते है। कहा कि वे लोग खाना खाकर सो गए थे। इसी बीच अचानक से पुलिस आ धमकी। इसके बाद छापेमारी शुरू कर दी। घर की तलाशी ली गई।

इस दौरान 10 बोतल ताड़ी मिली। उसमे से कुछ उन्होंने फेक दिया। इसी बीच महिला ने इसका विरोध किया। इसपर पुलिस ने उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। आरोप है कि इसमें ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद मौके से पुलिस निकल गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase