spot_img

‘ तुमने पकड़वाया है न…अब अंजाम देखोगे ’ Muzaffarpur में दोस्त की पत्नी से मिलने जा रहा था युवक, घेरकर मार दी गोली, जानिए क्या थी बड़ी वजह?

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार | Muzaffarpur | मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक को घेरकर फायरिंग कर दी। यह घटना रेपुरा हाई स्कूल के पास देर रात हुई, जब युवक अपने दोस्त की पत्नी से मिलने अस्पताल जा रहा था। इस हमले में युवक के पैर में गोली लगी है।

- Advertisement -

🔹 घायल युवक की पहचान

घायल युवक की पहचान करजा थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी दिलीप ठाकुर के पुत्र आशुतोष कुमार उर्फ रवि (21 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

🔹 परिवार का आरोप – शराब माफियाओं ने कराई फायरिंग

परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों पहले पानापुर करियात थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जब्त की थी। शराब माफियाओं को शक था कि आशुतोष कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी।

- Advertisement -

परिजनों का कहना है कि शराब पकड़े जाने के बाद अपराधियों ने आशुतोष को धमकी दी थी और कहा था –
“तुमने पकड़वाया है न, अब अंजाम भुगतोगे।”

🔹 घायल युवक ने बताया – कैसे हुआ हमला?

🔸 आशुतोष के मुताबिक, वह अस्पताल जा रहा था, तभी बाइक सवार चार बदमाशों ने उसका पीछा किया।
🔸 बदमाशों ने घेरकर कई राउंड फायरिंग की।
🔸 एक गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जबकि बाकी गोलियां उसकी बाइक की टंकी और साइलेंसर से टकराईं।
🔸 हमलावरों में रोहित और प्रिंस ठाकुर शामिल हैं, जो अपराधी प्रवृत्ति के हैं और शराब के धंधे में लिप्त हैं।

🔹 पुलिस जांच में आपसी रंजिश का शक

👉 डीएसपी (पश्चिम) अभिषेक आनंद ने बताया कि घटना के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आई है।
👉 मौके से दो खोखे बरामद किए गए हैं।
👉 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
👉 घायल के बयान के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime जाले में खूनी रंजिश! सुलह न करने पर घर में घुसे नकाबपोश, लाखों लूटे, बेटी को फिर जान से मारने की धमकी

Jale Lootpat: दरभंगा के जाले में पुराने मुकदमे में सुलह न करने पर एक महिला के घर में घुसकर लाखों की लूटपाट की गई। नकाबपोश बदमाशों ने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी है, जि #JaleCrime,#BiharLoot,#DarbhangaNews

Bhagalpur Fire भागलपुर में दहक उठा टेक्नो स्पोर्ट्स मॉल, 3 घंटे तक धधकती रही आग, 6 दमकल गाड़ियों ने ऐसे पाया काबू!

Bhagalpur Fire: भागलपुर के टेक्नो स्पोर्ट्स मॉल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की 6 बड़ी गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। #BhagalpurNews,#MallFire,#BiharFire

Darbhanga Crime बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप! महिला का मंगलसूत्र छीना, बुजुर्ग को पीटा

Jale Crime: जाले में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक महिला ने मारपीट, गाली-गलौज और मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगाया। बीच-बचाव करने आए वृद्ध ससुर को भी पीटा गया #JaleCrime,#BiharNews,#MangalsutraSnatching

दरभंगा में BJP ने छेड़ा ‘लोकतंत्र बचाओ’ महाअभियान, जानिए क्या है इसका मकसद! जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने क्या कहा|...

Bihar BJP Darbhanga: दरभंगा में भाजपा ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान का आगाज किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और मतदाता सूची की श #BiharBJP,#DarbhangaNews,#LoktantraBachao