spot_img

मुजफ्फरपुर के कांटी तक पहुंचा जहरीली शराब वाली मौत, चार लोगों की मौत, एक-एक कर दस की बिगड़ी तबीयत, मचा कोहराम, उड़ी नींद, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

खबर पढ़ने से पहले यह जानना है जरूरी

- Advertisement -
  • मुजफ्फरपुर जहरीली शराब हत्याकांड में जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है. मुजफ्फरपुर, बेतिया और गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से हुए मौत में एक समानता देखने को मिली है इन सभी जगहों के शराब में मिथाइल अल्कोहल का इस्तेमाल किया गया था। सरैया इलाके में जांच के लिए गई टीम को कुछ मिथाइल अल्कोहल के कुछ अवशेष मिले थे।

 

- Advertisement -

मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड में फिर जहरीले शराब का कोहराम सामने आया है। यहां पंद्रह नवंबर को पंचायत चुनाव है लेकिन ठीक इससे पहले यहां शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है।

- Advertisement -

 

बिहार में शराब से मौतों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। जिले के कांटी थाना क्षेत्र के सिरसिया और बरियारपुर गांव में मंगलवार को एक-एक कर 10 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिसमें से चार की मौत हो गई है। छह लोगों का इलाज चल रहा है। मुजफ्फरपुर के कांटी तक पहुंचा जहरीली शराब वाली मौत, चार लोगों की मौत, एक-एक कर दस की बिगड़ी तबीयत, मचा कोहराम, उड़ी नींद, पढ़िए पूरी खबर

तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान दो लोगों की सोमवार देर रात और दो की मंगलवार एक बजे दिन के करीब मौत हो गई। इलाके में चर्चा है कि शराब पार्टी के बाद इन सभी की तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद इन सभी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया था।

एसपी जयंत कांत ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मृतकों की पहचान अशोक राय (50), सुमित कुमार उर्फ गोपी (28) दिलीप राय (50) और रामबाबू राय उर्फ सिखिल (65) के रूप में हुई है। छह लोगों का इलाज चल रहा है।

एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ उनके परिजनों के बयान आने के बाद ही पूरा मामला साफ होगा। फिलहाल जिस तरह से घटना घटी है, हाल ही में इसी तरह की घटना जिले के सरैया में भी घटी थी। एसएसपी ने बताया कि इलाके में छापेमारी चल रही है और पूरे घटनाक्रम पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि इनकी मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। चुनाव से ठीक पहले हुई इस घटना से पुलिस की नींद उड़ गई है। डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद और कांटी थाना की पुलिस पूरे इलाके में गहन छानबीन कर रही है। घटना कांटी थाना के सिरसिया गांव की है।

सुबह में दो लोगों की मौत हुई थी। इनमें सिरसिया गांव के सुमित राय उर्फ गोपी और अशोक कुमार शामिल थे। वहीं सुबह में दो लोग वेटिलेटर पर थे। अब उन दो लोगों का भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई है, उनके नाम सिरसिया गांव के ही दिलीप राय और रामबाबू राय बताए जा रहे हैं। हालांकि प्रशासन कुछ भी बताने से इनकार कर रहा है।

आज सुबह ही सुमित राय उर्फ गोपी और अशोक कुमार का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया था। अबतक पुलिस की टीम ने शराब से मौत की पुष्टि नहीं की है।

सुबह मामले पर एसएसपी जयंतकांत ने कहा था कि इन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना है, फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ कहा नहीं जा सकता है कि इनकी मौत कैसे हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।

मगर, सुमित राय के बारे जानकारी यह है कि उसकी शराब पीने के बाद से ही तबीयत खराब हो गई। उसे तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक सुमित राजमिस्त्री का काम करता था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BPSC TRE-4.0: शिक्षक भर्ती के आवेदन की तारीख बढ़ी…! बिहार में शिक्षक बनने का एक और मौका, BPSC ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तारीख...

Bihar Teacher Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 3 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब#BiharTeacherRecruitment,#BPSC,#TRE4_0

Bihar Politics अनंत सिंह पर ‘ अनंत ‘ आफ़त -कुर्सी जाएगी! सदस्यता रद्द | अब सुप्रीम कोर्ट से जेल का खतरा! |...

Bihar Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह पर संकट गहरा गया है। एक तरफ जेडीयू ने उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने के लिए पत्र लिखा है, वहीं 30 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमा#BiharPolitics,#AnantSingh,#SupremeCourt

हैरान करने वाला किराया! दिवाली-छठ पर पटना आने का हवाई टिकट ₹30,000, सामान्य से 4 गुना महंगा के करीब, कैसे लौटेंगे बिहारी?

Bihar Flight Ticket Price: दिवाली और छठ पर घर लौटने की तैयारी कर रहे बिहारियों की जेब पर भारी पड़ रहा हवाई सफर। बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई से पटना आने वाली फ्लाइट्स के टिकट ₹30,000 तक पहुंच#BiharFlight,#DiwaliChhath,#PatnaAirfare

MLC चुनाव परिणाम LIVE: बिहार की इन 8 सीटों पर आज होगा फैसला, कौन बनेगा सिकंदर?

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद (MLC) की 8 सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से जारी है। 150 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, जिसमें पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज#BiharMLCElection,#BiharPolitics,#ElectionResults