अप्रैल,27,2024
spot_img

Bihar Crime News | Wife Killed Husband | पति के दो मुंबई वाले दोस्तों से थे पत्नी के अवैध संबंध…फिर मिली…पति की मिली छोटे-छोटे टुकड़ों में हाथ-पैर कटी बोरे में बंद लाश…

अवैध संबंध में लहकी ऐसी तन-बदन, रिश्ते मिट गए। दोस्त दोस्त ना रहा। पत्नी बेवफाई की खूनी खेल गई। साजिश ऐसी रची, दुकान में ले जाकर पहले गला दबाकर हत्या करवाती है। फिर शव के दोनों हाथ और दोनों पैर काटकर अलग-अलग बोरों में बांधकर नहर में फेंक देती है। जाकर पुलिस से कहती है, मेरा पति गुम हो गया...गुमशुदगी की ऐसी खेल...जहां इश्क में कातिल बनने का खौफनाक मंजर सामने आया...

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar Crime News | Wife Killed Husband | पति के दो दोस्तों से थे पत्नी के अवैध संबंध…जब पति के सामने इसकी पोल खुली तो सामने…पति की मिली छोटे-छोटे टुकड़ों में कटी लाश जहां प्रेम और देह वासना में तपती पत्नी ने रिश्ते को कलंकित कर दिया। खबर नवादा से है जहां रिश्ते क़ो शर्मशार करती एक पत्नी ही अपने पति का कातिल निकली। अपने आशिकों की मदद से पति के टुकड़े-टुकड़े कर हत्या करवाकर लाश को फेंक दिया फिर ये हुआ…जहां


Bihar Crime News | प्रेम की आग में अपने दो आशिकों से करवाया पति का मर्डर

वारदात को अंजाम पत्नी ने प्रेम की आग में अपने दो आशिकों से करवाया तो खुलासा बुधवार को करते हुए सदर एसटीपीओ अनोज कुमार ने बताया कि सुनील रजक की पत्नी सरिता देवी का प्रेम प्रसंग रोह बाजार स्थित रजनीश विश्वकर्मा और मुंबई के रहने वाले सुजीत सिंह से चल रहा है। रजनीश विश्वकर्मा और सुजीत सिंह दोनों पहले मुंबई में साथ में काम करते थे। अच्छे दोस्त भी थे। दोनों का अवैध संबंध सरिता देवी से था। दोनों के अवैध संबंध के बारे में जब महिला के पति को पता चला तो विवाद शुरू हो गया। फिर पति को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची गई।


Bihar Crime News | हत्या कर गुमशुदगी की दर्ज कराई रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार, नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के अनैला गांव में 12 मार्च को घिनौनी हत्या हुई जहां रोह थाना के सुनील रजक की पत्नी ने अपने ही पति का गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। मगर इस गुम वाली रिपोर्ट की कहानी ही कुछ और निकला जहां

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | हे ईश्वर !! रामचंद्र के उपकार का ऐसा सिला....शादी में काल को न्यौता...


Bihar Crime News | फिर बरामद हुई लाश, तहकीकात

सुनील की पत्नी सरिता देवी ने बताया था कि उसका पति सुनील रजक 09 मार्च 24 से लापता है। रोह थाना की पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 मार्च को एक अज्ञात शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा कर अस्पताल भेज दिया था।


Bihar Crime News | टुकड़े कर बोरा में फेंका शव

पत्नी सरिता देवी की ओर से थाना में दिये गये आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनैला गांव के झाड़ी में तीन टुकड़े शव को बोरा में बंधा हुआ बरामद किया। इसकी पहचान मृतक की पत्नी एवं अनैला गांव के रहने वाले लोगो ने सुनील रजक के रूप में किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद मृतक की पत्नी सरिता देवी के फर्द बयान के आधार पर रोह थाना में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Patna News| पति-पत्नी पप्पू और पूजा....झूल गए फांसी के फंदे पर...उतरी दोनों की लाश...सामने पड़ी थी सुसाइड नोट


Bihar Crime News | दोनों का अवैध संबंध सरिता से था

नवादा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनोज कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि अनुसंधान में सुनील रजक की पत्नी सरिता देवी का प्रेम प्रसंग रोह बाजार स्थित रजनीश विश्वकर्मा एवं मुंबई के रहने वाले सुजीत सिंह से था। रजनीश विश्वकर्मा एवं सुजीत सिंह दोनों पहले मुंबई में साथ में काम करते थे और अच्छे दोस्त भी थे। दोनों का अवैध संबंध सरिता देवी से था। दोनों के अवैध संबंध के बारे में जब सुनील को पता चला तो दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। इस बीच सरिता ने सुनील से मुंबई जाकर रहने की जिद की लेकिन सुनील नहीं माना।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jayanagar News| प्रेम अगन में विघ्न...प्रेमी निकला धोखेबाज...गर्भवती किया, छोड़ा, Punjab में FIR...@फिर Zero FIR अब Jaynagar Police के पास


Bihar Crime News | शव का दोनों हाथ, दोनों पैर काटकर अलग-अलग करके अलग बोरा में बांधा

सरिता ने 09 मार्च को मौका पाकर अनैला स्थित रजनीश विश्वकर्मा के दुकान में ले जाकर रजनीश विश्वकर्मा एवं सुजीत सिंह के साथ मिलकर सुनील रजक की हत्या गला काटकर कर दी। इसके अगले दिन इन दोनों ने शव का दोनों हाथ एवं दोनों पैर काटकर अलग-अलग करके अलग बोरा में बांधकर अनैला जाने वाली रास्ता क़े झाड़ी नहर में रात में फेंक दिया।


Bihar Crime News | सभी ने कहा, हां मैं हूं संलिप्त

सरिता ने अगले दिन सुबह सुनील के गुम होने की सूचना थाना को दी। लेकिन घटना का उद्भेदन कर मुंबई में रह रहे सुजीत को नवादा पुलिस द्वारा मुंबई से गिरफ्तार कर नवादा लाया गया। सुजीत, सरिता सहित अन्य सहयोगी मित्र को गिरफ्तार किया गया है। सभी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी को न्यायिक विरासत में भेजा जा रहा है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें