spot_img

Nawada News: ये हैवानियत है… पूरी बस्ती को आग में झोंका, सौ से अधिक हथियार बंद ने बरसाईं गोली, आगजनी

spot_img
- Advertisement -

नवादा में महादलित टोला में दलित दबंगों ने बुधवार की शाम हैवानियत का परिचय देते हुए दलित बस्ती में आग लगा दी। वहीं, फायरिंग करते हुए लगभग 80 घरों को आग में झोंक दिया।

- Advertisement -

वारदात, मुफस्सिल (The entire colony was set on fire in Nawada, arson) थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर महादलित टोले का है। जहां, निकट के ही प्राण बीघा दलित टोले के नंदू पासवान के नेतृत्व में सौ से भी अधिक हथियार से लैस लोगों ने गांव को घेर कर आग के हवाले कर दिया।

- Advertisement -

- Advertisement -

डीएम आशुतोष वर्मा का कहना है की घटना के बाद पुलिस पहुंचकर सख्त कार्रवाई की है। दंडाधिकारियों के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल को प्रभावित गांवों में तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी अनहोनी की घटना को अंजाम नहीं दिया जा सके।

यह भी पढ़ें:  जानिए कौन है केरल की यह हसीना हर्षा सनी? बैंकॉक से लाई 11.82 करोड़ का गांजा, Police ने ऐसा पकड़ा, उड़ जाएंगे होश!

पुलिस ने गुरुवार की सुबह तक ग्यारह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि नवादा के एसपी अभिनव धीमन ने की है। उन्होंने अभी बताया कि इस अग्निकांड के मुख्य आरोपी नंदू पासवान सहित 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे। सभी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी आशुतोष वर्मा ने भी 21 घरों को पूर्ण रूप से जलने की पुष्टि की है। एक दर्जन से अधिक मवेशी की मौत आग में झुलस कर हो चुकी है। इसके बाद बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस कैंप कर रही है। गांव में अभी तनाव का माहौल कायम है। भारी संख्या में पुलिस बल तनाव किए गए।

कांग्रेस और मायावती ने नीतीश सरकार को घेरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा है, नवादा में महादलितों का पूरा टोला जला देना, 80 से ज़्यादा परिवारों के घरों को नष्ट कर देना बिहार में बहुजनों के विरुद्ध अन्याय की डरावनी तस्वीर उजागर कर रहा है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी एक्स पर लिखा कि बिहार के नवादा में दबंगों की ओर से गरीब दलितों के काफी घरों को जलाकर राख करके उनका जीवन उजाड़ देने की घटना अति-दुखद और गंभीर है। सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ितों को फिर से बसाने की व्यवस्था के लिए पूरी आर्थिक मदद भी करे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar GI Tag News: बिहार को मिली बड़ी खुशखबरी! 3 अनूठी कलाओं को GI टैग, कारीगरों की होगी चांदी

बिहार की तीन पारंपरिक कलाओं – नालंदा की बावन बूटी साड़ी, गया की पथरकट्टी शिल्पकला और भोजपुर की पिड़िया पेंटिंग – को GI टैग मिला है। यह उपलब्धि इन कलाओं को राष्ट#BiharGITag,#BiharArt,#IndianHandicrafts

Bihar Mystery Death News: बिहार से नेपाल तक हड़कंप!’खान कोचिंग’ विवाद से जुड़ रहे तार, ज्ञान बिंदु कोचिंग रोशन आनंद के भाई प्रिंस की...

पटना के मशहूर शिक्षक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन मौत का रहस्य गहराया#PatnaNews,#NepalDeath,#MysteryDeath

Patna News : पटना PMCH का बड़ा फैसला: सांस के मरीजों को मिलेगी 24 घंटे तत्काल सुविधा, क्या बदल जाएगा बिहार का हेल्थकेयर?

पटना के PMCH में अब 24 घंटे रेस्पिरेटरी इमरजेंसी यूनिट शुरू हो गई है। यह इकाई फेफड़ों और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों को तत्काल विशेषज्ञ उपचार प्रदान करेगी,#PatnaHealth,#PMCH,#RespiratoryCare

Sasaram Police Training News: डेहरी ऑन सोन में पुलिस ट्रेनिंग: 16 महिला प्रशिक्षु अचानक बेहोश, 4 की हालत नाजुक; गर्मी बनी मुसीबत

बिहार के रोहतास जिले में भीषण गर्मी के बीच पुलिस प्रशिक्षण के दौरान 16 महिला प्रशिक्षु बीमार पड़ गईं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। यह पहली घटना नहीं है; पहले भ#SasaramNews,#BiharPolice,#PoliceTraining