नवादा। जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के नावाडीह जमुनिया गांव में मंगलवार को पटवन के विवाद में चाचा और भतीजे ने जम कर मारपीट की । इसमें भतीजे की मौत हो गई और बीच-बचाव कर रही मृतिका की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक गांव के जमुनिया टोला नावाडीह के पुरुष्योत्तम यादव (35) है।
पीड़ित परिवार ने बताया:
खेत में पटवन चल रहा था। पटवन के लिए उपयोग में आने वाली पाइप के खेत से गुजरने को लेकर गाली-गलौज की। रामबली के खेत के पास डिलिवरी पाइप फटे रहने से पानी बह रहा था। इससे नाराज रामबली, उनके लड़के और भतीजा अपने परिजनों के साथ मिलकर पुरुष्योत्तम यादव को लाठी-डंडे से पीटने लगे।
बीच-बचाव करने आये पुरुष्योत्तम की पत्नी सत्या देवी को भी इनलोगों ने पीटा। पुरुष्योत्तम के सर के पीछे लाठी व डंडे के जोर दार प्रहार में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई।घटना के बाद बेहोश पुरुष्योत्तम यादव को लेकर परिजन सिरदला अस्पताल पहुंचे।
डॉ.अजय चौधरी ने बताया :
अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी, जबकि घायल सत्या देवी को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नवादा भेज दिया।
थाना अध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के चाचा व चचेरे भाइयों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया । तीन भागने में सफल रहे ।
पूछताछ के बाद रामबली यादव व दीपक यादव जो साइकिल से भाग रहे थे ।जिसे गुरपा के गोबरदाहा से व प्रदीप यादव ,सिंटू यादव को जो टेम्पू से भगने के दौरान गोपी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है।
अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।









You must be logged in to post a comment.