अप्रैल,29,2024
spot_img

हैदराबाद से बिहार लौटते समय कानपुर में ट्रक से गिरने से श्रमिक की मौत, कोहराम

spot_img
spot_img
spot_img

आरा,देशज न्यूज।भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा के एक प्रवासी मजदूर की लॉक डाउन के दौरान हैदराबाद से ट्रक से लौटते समय यूपी के कानपुर के निकट ट्रक से गिरने के बाद सड़क हादसे में मौत हो गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को मृतक के घर हसनपुरा में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि रोहित कुमार नामक वह युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी शिवचरण यादव का बेेेटा था ।
 वह हैदराबाद में रहकर काम करता था। उसके पिता पोलियो उन्मूलन अभियान से जुड़े हुए हैं। लॉक डाउन के दौरान गांव लौटने के दौरान ट्रक से गिरने से उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना से गांव मे शोक की लहर दौड़ गयी।
 बताया जाता है कि लॉकडाउन के कारण वह हैदराबाद से अपने घर आरा लौट रहा था। इसी बीच यूपी के कानपुर के समीप चलती ट्रक से नीचे गिर गया। ट्रक से गिरने के दौरान उसकी मौत हो गई। वह दो भाइयों में छोटा था। दो वर्ष पूर्व मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की थी।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News| शादी में वरमाला से पहले दुल्हे को काटा सांप...रातभर Hospital, Doctors.......शहनाई और 7 फेरे का Climax

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें