मई,8,2024
spot_img

जयनगर बाइपास पर दो लेन अप्रोच रोड के साथ ROB…यह सौगात बस थोड़ी ही देर में, साथ में और भी बड़ी-बड़ी सड़कें

spot_img
spot_img
spot_img

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार को 13585 करोड़ की आज 15 राष्ट्रीय उच्च मार्ग परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। इसमें, जयनगर बाइपास पर दो लेन अप्रोच रोड के साथ आरओबी भी शामिल है।

समस्तीपुर कांड का सच यही है…मैं थोड़ी देर जी तो लूं! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

जानकारी के अनुसार, बिहार में जिन परियोजनाओं का उद्घाटन होना है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच लाइफलाइन गांधी सेतु की दूसरे लेन (डाउन स्ट्रीम) शामिल है। कुल छह किमी लंबाई में इसके सुपर स्ट्रक्चर रिप्लेसमेंट प्रोजेक्ट पर 1742 करोड़ रुपये का खर्च आया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Inter School Quiz Competition Inquisitive: 9 स्कूली टीमें फाइनल में

बिहार को आज जिन सड़क परियोजनाओं की सौगात मिलने वाली है, उसमें, मुंगेर-भागलपुर-मिर्जाचौकी फोर लेन ग्रीन फील्ड। इस सड़क की लंबाई 124 किमी और लागत 5,788 करोड़ रुपए है। वहीं,उमगांव से भेजा तक दो लेन सड़क, इसकी लंबाई 89 किमी और लागत 1614 करोड़ है।

समस्तीपुर कांड का सच यही है…मैं थोड़ी देर जी तो लूं! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

यह भी पढ़ें:  Raj Bhavan To All Universities Of Bihar| बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में मनमानी खत्म, Raj Bhavan का कड़ा फरमान, No मनमानी, No New Course

इसके अलावे औरंगाबाद से चोरदाहा (झारखंडसीमा) छह लेन सड़क परियोजना। यह सड़क 70 किमी लंबी और इसकी लागत 1,508 करोड़ है। जयनगर बाईपास पर दो लेन अप्रोच रोड के साथ आरओबी। इसकी लंबाई एक किमी और लागत 70 करोड़ है। पुरानी मुंगेर-मिर्जाचौकी सड़क। इसकी लंबाई 108 किमी और लागत 1044 करोड़ है।

वहीं, बेगूसराय शहर में चार लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर। इसकी लंबाई चार किमी और लागत 256 करोड़ है। गोपालगंज शहर में चार लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर। इसकी लंबाई तीन किमी और लागत 185 करोड़ है। कायम नगर से आरा शहर तक चार लेन सड़क। इसकी लंबाई नौ किमी और लागत 98 करोड़ है। पटना एम्स से नौबतपुर के बीच अतिरिक्त दो लेन सड़क। इसकी लंबाई 11 किमी और लागत 88 करोड़ रुपये है।

समस्तीपुर कांड का सच यही है…मैं थोड़ी देर जी तो लूं! सच मानो तो मनोरंजन ठाकुर के साथ

यह भी पढ़ें:  Voting LIVE Updates Jhanjharpur @7May | वोट बहिष्कार के बाद अब EVM Serial Number उल्टा करने पर हंगामा, रूका मतदान

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें