मई,4,2024
spot_img

कोरोना ने तोड़ी बिहार की आर्थिक कमर, अप्रैल में राजस्व वसूली में आई 82 फीसद की कमी

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। कोरोना महामारी ने बिहार की  अर्थव्यवस्था की कमर तोड़कर रख दी है। कोरोना के असर से बिहार के राजस्व संग्रह में भारी कमी आई है।अप्रैल  में बिहार का राजस्व 82.29 फ़ीसदी कम हुआ है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को यह जानकारी साझा की है।

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने जो जानकारी साझा की है, उसके मुताबिक अप्रैल, 2020 में राज्य को सभी स्रोतों से 9,861 करोड़ रुपए प्राप्त हुए, जबकि राज्य सरकार का खर्च 12,202 करोड़ रहा है।

डिप्टी सीएम ने बताया कि बिहार का राजस्व पिछले साल की तुलना में अप्रैल महीने के अंदर लगभग 82.29 फ़ीसदी कम रहा है।वर्ष 2019 के अप्रैल में राज्य का अपना राजस्व संग्रह 2,542.23 करोड़ की तुलना में 24 मार्च से लॉकडाउन लागू होने के कारण अप्रैल, 2020 में मात्र 450.21 करोड़ की ही वसूली हो सकी।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| आग से बौराईं औराई...Serial Cylinder Blast, 24 घर राख, 20 लाख की संपत्ति स्वाहा

वाणिज्य कर का अप्रैल, 2019 के 1,622.23 करोड़ की तुलना में अप्रैल, 2020 में मात्र 256.21 करोड़, निबंधन से 299.21 करोड़ की जगह 4.0 करोड़, परिवहन से 189.68 करोड़ की जगह 31 करोड़, खनन से 71.16 करोड़ की जगह 60 करोड़ व अन्य स्रोतों से 359.95 करोड़ की तुलना में केवल 99 करोड़ का ही संग्रह हो पाया।

इस प्रकार राज्य को अपने अन्य स्रोतों से कुल 450.21 करोड़ के राजस्व संग्रह के साथ केन्द्रीय करों में हिस्से के रूप में 4,632 करोड़ व भारत सरकार से अनुदान के तौर पर 2,450 करोड़ सहित सभी अन्य संसाधनों से केवल 9,861 करोड़ प्राप्त हुए हैं। जिसके कारण खर्च व आय में 2,341 करोड़ का घाटा रहा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| फिर चड्डी-बनियान गैंग... बांस के सहारे आतंक...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें